Gonda Mega Block: विभिन्न तिथियों में निरस्त रहेंगी 33 ट्रेनें, 53 का बदल जाएगा मार्ग
गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशन के बीच जून-जुलाई में मेगा ब्लॉक के कारण पूर्वोत्तर रेलवे की 33 ट्रेनें निरस्त और 53 मार्ग बदलकर चलेंगी। तीसरी लाइन के काम और ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशन पर जून-जुलाई में मेगा ब्लॉक।
33 ट्रेनें निरस्त, 53 का मार्ग परिवर्तित, 18 नियंत्रित।
तीसरी लाइन के प्रावधान और सीआरएस निरीक्षण के कारण।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशन के बीच जून और जुलाई में मेगा ब्लाक रहेगा। इस दौरान विभिन्न तिथियों में पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर चलने वाली 33 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 53 ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी। 18 रेल गाड़ियां रास्ते में रुककर चलायी जाएंगी। तीन नियंत्रित होंगी और सात ट्रेनों का विलंबन होगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार लखनऊ मंडल के गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर स्थित गोंडा-गोंडा कचहरी (05 किमी) स्टेशन के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान के लिए नानइंटरलाकिंग होगी। 10 जुलाई को मुख्य संरक्षा आयुक्त तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन,री- शिड्यूलिंग, नियंत्रण एवं अस्थाई ठहराव किया जाएगा।
निरस्त रहने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें
- 05 जुलाई को चलने वाली 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- 07 जुलाई को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।
- 06 से 10 जुलाई तक चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस।
- 07 से 11 जुलाई तक चलने वाली 15082 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- 06 जुलाई को चलने वाली 15133 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस।
- 08 जुलाई को चलने वाली 15134 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा एक्सप्रेस।
- 08 एवं 09 जुलाई को 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ- गोरखपुर इंटरसिटी।
- 07 से 10 जुलाई तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- 08 से 11 जुलाई तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस।
- 10 एवं 11 जुलाई को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस।
- 08 एवं 09 जुलाई को चलने वाली 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस।
- 08 जुलाई को चलने वाली 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस।
- 09 जुलाई को चलने वाली 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- 11 जुलाई को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- 21 जून को चलने वाली 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- 21 जून को चलने वाली 75107 नकहा जंगल-गोंडा डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- 22 जून से 10 जुलाई तक चलने वाली 55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी।
- 22 जून से 11 जुलाई तक चलने वाली 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी।
- 29 जून से 10 जुलाई तक 65115/65116 भटनी-अयोध्या-भटनी मेमू ट्रेन।
- 12 जुलाई को चलने वाली 55032 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- 12 जुलाई को चलने वाली 55075 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग बदलकर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें
- 04 से 09 जुलाई तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
- 29 जून को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रोज़ा के रास्ते चलेगी।
- 28 जून एवं 08 जुलाई को चलने वाली 15904 चण्डीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा के रास्ते चलेगी।
- 06 से 10 जुलाई तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस- प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
- 29 जून एवं 06 जुलाई को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोज़ा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी- अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा के रास्ते चलेगी।
- 03 जुलाई को चलने वाली 15622 आनन्द विहार टर्मिनल-कामाख्याएक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोज़ा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा के रास्ते चलेगी।
- 03 जुलाई को चलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोज़ा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा के रास्ते चलेगी।
- 06, 09 एवं 10 जुलाई को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- 08 जुलाई को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- 06, 08 एवं 10 जुलाई को चलने वाली 15109 छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-भटनी-औंड़िहार-वाराणसी जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
- 06 जुलाई को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- 06 से 10 जुलाई तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस- प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
- 08 जुलाई को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलेगी।
- 08 एवं 10 जुलाई को चलने वाली 12571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- 09 जुलाई, को चलने वाली 12572 आनन्द विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलेगी।
- 08 से 10 जुलाई तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-औंड़िहार-छपरा के रास्ते चलेगी।
- 08 एवं 09 जुलाई को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.- अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- 08 जुलाई को चलने वाली 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा के रास्ते चलेगी।
- 08 जुलाई को चलने वाली 15110 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।
- 08 एवं 09 जुलाई को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-औंड़िहार-छपरा के रास्ते चलेगी।
- 09 जुलाई को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा के रास्ते चलेगी।
यह भी पढ़ें- उनौला-पिपराइच रेल खंड के कट कनेक्शन पर दौड़ी CRS की ट्रेन, प्रभावित रहेगा दर्जनों ट्रेनों का संचालन
खबरें और भी
रास्ते में रुककर चलने वाली ट्रेनें
- 07 से 09 जुलाई तक चलने वाली 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर लखनऊ जंक्शन से 06.00 बजे चलेगी।
- 07 से 09 जुलाई तक चलने वाली 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर लखनऊ जंक्शन पर रात 10.45 बजे यात्रा समाप्त करेगी।
- 08 जुलाई को चलने वाली 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर लखनऊ जंक्शन पर दोपहर 01.10 बजे यात्रा समाप्त करेगी।