Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उनौला-पिपराइच रेल खंड के कट कनेक्शन पर दौड़ी CRS की ट्रेन, प्रभावित रहेगा दर्जनों ट्रेनों का संचालन

    Updated: Fri, 22 May 2026 03:30 PM (IST)

    गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर दोहरीकरण परियोजना के तहत उनौला-पिपराइच के बीच नए कट कनेक्शन का सीआरएस ने निरीक्षण किया। इसके चलते 8 जून तक 23 ट्रेनें रद्द, 3 ...और पढ़ें

    उनौला-पिपराइच रेलवे स्टेशन के बीच तैयार नए कट कनेक्शन का निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना । फोटो- रेलवे

    उनौला-पिपराइच रेलवे स्टेशन के बीच तैयार नए कट कनेक्शन का निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना । फोटो- रेलवे 

    HighLights

    1. सीआरएस ने उनौला-पिपराइच कट कनेक्शन का गहन निरीक्षण किया।

    2. 8 जून तक 23 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट रहेंगी।

    3. गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत उनौला-पिपराइच रेलवे स्टेशन के बीच तैयार नए 2.59 किमी कट कनेक्शन पर गुरुवार को रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना की ट्रेन दौड़ी।

    इस दौरान उन्होंने स्पीड ट्रायल करने के साथ रेल खंड का गहन निरीक्षण भी किया। साथ चल रहे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। शुक्रवार से इस रेलखंड पर नानइंटरलाकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा रेल खण्ड पर स्थित उनौला-पिपराइच स्टेशन के मध्य दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। आठ जून तक नानइंटरलाकिंग होगी। रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद उनौला-पिपराइच स्टेशन के बीच डबल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

    नान इंटरलाकिंग के दौरान गोरखपुर- नरकटियागंज पैसेंजर समेत विभिन्न तिथियों में 23 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 30 ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी। सात ट्रेनों का पुनर्निधारण होगा। कुछ ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- यात्रियों की भीड़ में भी खाली चल रहीं समर स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी का संचालन बहाल कर दिया गया है। यह गाड़ी 22 मई से 08 जून तक बढ़नी से अपने निर्धारित समय पर चलाई
    जाएगी।

    आठ जून तक निरस्त रहने वाली ट्रेनें

    • 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैण्ट पैसेंजर।
    • 55096 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज पैसेंजर।
    • 55098 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज पैसेंजर।
    • 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू गाड़ी।
    • 55048 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन।
    • 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैण्ट पैसेंजर ट्रेन।
    • 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी नरकटियागंज से गोरखपुर कैण्ट तक निरस्त रहेगी।

    निरस्त रहने वाली कुछ प्रमुख समर स्पेशल ट्रेनें

    • 28 मई एवं 04 जून को चलने वाली 05060 लालकुंआ-कोलकाता स्पेशल।
    • 23, 30 मई एवं 06 जून को चलने वाली 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल।
    • 28 मई एवं 04 जून को चलने वाली 04010 दिल्ली-मोतिहारी स्पेशल।
    • 30 मई एवं 06 जून को चलने वाली 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन।
    • 29 मई एवं 05 जून को चलने वाली 09451 गांधी धाम-भागलपुर स्पेशल।
    • 01 एवं 08 जून को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधी धाम स्पेशल।
    • 24, 31 मई तथा 05 एवं 07 जून को चलने वाली 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल।
    • 26 मई तथा 02, 07 एवं 09 जून को चलने वाली 05580 आनन्द विहारटर्मिनस-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल।
    • 30 मई एवं 06 जून को चलने वाली 09041 उधना-जयनगर स्पेशल।
    • 01 एवं 08 जून को चलने वाली 09042 जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन।
    • 31 मई एवं 07 जून को चलने वाली 09045 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन।
    • 01 एवं 08 जून को चलने वाली 09046 जयनगर-उधना स्पेशल।
    • 31 मई एवं 07 जून को चलने वाली 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल।
    • 01 एवं 08 जून को चलने वाली 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल।
    • 02 जून को चलने वाली 05575 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल।
    • 04 जून को चलने वाली 05576 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल।

    मार्ग बदलकर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

    • 28 मई को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
    • 28 मई एवं 05 जून को चलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
    • 30 मई एवं 05 जून को चलने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
    • 06 जून को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
    • 07 जून को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
    • 07 जून को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।

    खबरें और भी