Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रियों की भीड़ में भी खाली चल रहीं समर स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

    Updated: Fri, 22 May 2026 12:33 PM (GMT+05:30)

    गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ के बावजूद, गोरखपुर से चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनें खाली चल रही हैं। नियमित ट्रेनों में जगह न मिलने पर भी ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़।

    2. नियमित ट्रेनें फुल, स्पेशल ट्रेनें खाली।

    3. यात्री स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म टिकट ले सकते हैं।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर भी समर स्पेशल ट्रेनें खाली चल रही हैं। नियमित ट्रेनों के आरक्षित कोचों में न कन्फर्म टिकट मिल रहा और न जनरल कोचों में पैर रखन की जगह बच रही। इसके बाद भी लोगों का रुझान स्पेशल ट्रेनों की तरफ नहीं हो पा रहा।

    समर स्पेशल ट्रेनें खाली ही चल रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार बताते हैं कि यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कुछ ट्रेनों में पर्याप्त बर्थें खाली हैं। यात्री, इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा पर चला विशेष चेकिंग अभियान, 647 वाहनों का चालान; तीन सीज

    इन समर स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं बर्थें

    • 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल में 30 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 628 बर्थ, 06 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 760 बर्थ, 13 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 800 बर्थ एवं 20 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 808 बर्थ उपलब्ध हैं।
    • 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेष समर स्पेशल में 17 जून को शयनयान श्रेणी में 123 बर्थ उपलब्ध हैं।
    • 05057 गोरखपुर-दिल्ली समर स्पेशल में 28 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 789 तथा 11 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 822 एवं शयनयान श्रेणी में 69 बर्थ तथा 18 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 823 एवं शयनयान श्रेणी में 164 बर्थ उपलब्ध हैं।