नेपाल सीमा पर चला विशेष चेकिंग अभियान, 647 वाहनों का चालान; तीन सीज
नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध तस्करी, मानव तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 647 वाहनों ...और पढ़ें

सीमावर्ती जिलों में सुबह से शाम तक पुलिस ने चेक किए 1847 वाहन। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान।
अभियान में 647 वाहनों का चालान, तीन वाहन सीज हुए।
4.07 लाख रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध तस्करी, मानव तस्करी व आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीमावर्ती थानों की पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। जिसमें 647 वाहनों का चालान काटा गया। कागजात न होने पर पुलिस ने तीन वाहनों को सीज कर दिया।
एडीजी जोन जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक यह अभियान चलाया गया। जिसमें 1847 वाहनों और 2278 लोगों की जांच हुई। इस दौरान नेपाल सीमा से जुड़े जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाए गए 647 वाहनों का चालान कर 4.07 लाख रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। महराजगंज जिले में 369 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 176 वाहनों का चालान काटा गया। सिद्धार्थनगर जिले में 555 वाहनों की जांच हुई और 184 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, बोले- 'सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता'
बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में भी सख्ती बहराइच जिले में 352 वाहनों की जांच कर 102 का चालान काटा गया। बलरामपुर में 322 वाहनों की जांच के दौरान 86 वाहनों पर कार्रवाई हुई, जबकि श्रावस्ती में 249 वाहनों की जांच कर 99 चालान किए गए। एडीजी ने बताया कि सीमा से सटे इलाके में अवैध गतिविधि को रोकने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे।