Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में निर्माण कार्य से ट्रेनें प्रभावित, 27 तक ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलेगी गोरखधाम

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 07:20 AM (IST)

    उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 25 से 27 जून तक गोरखधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के परिवर्तित मार्ग से चलेंग ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गोरखधाम एक्सप्रेस 25 से 27 जून तक बदले मार्ग से चलेगी।

    2. लखनऊ स्टेशन पर परिवर्तित ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।

    3. कुछ ट्रेनें पुनर्निर्धारित या मार्ग में नियंत्रित की जाएंगी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखधाम एक्सप्रेस 25 से 27 जून तक परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलेगी। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कानकोर्स के लांचिंग के परिप्रेक्ष्य में रेलवे प्रशासन ने यातायात एवं पावर ब्लाक लिया है। इसके चलते विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी।

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप कई गाड़ियों का ठहराव लखनऊ स्टेशन पर नहीं रहेगा। सीपीआरओ ने बताया कि उत्तर रेलवे के मानकनगर स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

    28 जून को चलने वाली 12511 गोरखपुर-तिरूवनन्तपुरम उत्तर एक्सप्रेस गोरखपुर से 02 घंटा पुनर्निर्धारित होगी तथा 07076 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बनेगा पूर्वांचल का पहला मेगा स्किल हब, युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार

    मार्ग बदलकर चलने वाली ट्रेनें

    • 25 से 27 जून तक चलने वाली 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस ट्रेन का ठहराव लखनऊ स्टेशन पर नहीं रहेगा।
    • 25 जून को चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगी। इस ट्रेन का ठहराव लखनऊ स्टेशन पर नहीं रहेगा।
    • 26 जून को चलने वाली 12571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगी। इस ट्रेन का ठहराव लखनऊ स्टेशन पर नहीं रहेगा।
    • 25 जून को चलने वाली 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगी। इस ट्रेन ठहराव लखनऊ स्टेशन पर नहीं रहेगा।
    • 27 जून को चलने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगी। इस ट्रेन का ठहराव लखनऊ स्टेशन पर नहीं रहेगा।