गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा होगी हाईटेक, 23 करोड़ रुपये से लगेंगे AI कैमरे
उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए 23.07 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस ...और पढ़ें

गोरखनाथ मंदिर परिसर। जागरण
HighLights
गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा के लिए 23.07 करोड़ रुपये मंजूर।
392 आधुनिक कैमरे, एआई-आधारित निगरानी प्रणाली लगेगी।
फेशियल रिकॉग्निशन और एएनपीआर सिस्टम भी शामिल।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखनाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य और आधुनिक बनाने के लिए 23.07 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस हाईटेक सुरक्षा उन्नयन के तहत मंदिर परिसर, वीवीआईपी रूट और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में कुल 392 आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे।
सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित सर्विलांस, फेशियल रिकग्निशन (चेहरे की पहचान) और आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) सिस्टम को शामिल किया गया है।

इस तकनीक के आने से मंदिर आने वाले संदिग्धों और वाहनों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। मंजूरी मिलने की सूचना के बाद आगे की कार्ययोजना बनेगी।
यह भी पढ़ें- नंद बाबा दुग्ध विकास मिशन: गोरखपुर के 20 और किसान बनेंगे आत्मनिर्भर, देसी गाय पालन पर मिलेगा आधा खर्च
यह भी पढ़ें- छठ-दिवाली पर नहीं होगी टिकटों की मारामारी, अमृत भारत की रेक से चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें
