गोरखपुर में आज से सलेमपुर के लिए एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, सीएम योगी की पहल पर मिलीं 20 बसें
गोरखपुर परिक्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर 20 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो रहा है। शुक्रवार से सलेमपुर सहित कई नए रूटों प ...और पढ़ें

HighLights
गोरखपुर परिक्षेत्र को मिलीं 20 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें।
सलेमपुर सहित कई नए रूटों पर बसें होंगी संचालित।
सीएम योगी की पहल पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सलेमपुर तक एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुक्रवार से नियमित आरंभ हो जाएगा। गोरखपुर से सलेमपुर तक दो इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इसके अलावा अयोध्या और बनारस रूट पर दो-दो तथा सोनौली और तमकुहीराज तथा ठुठीबारी रूट पर तीन-तीन इलेक्ट्रिक बसें चलायी जाएंगी। पड़रौना रूट पर पहले से एक बस चल रही है। यह सभी बसें शेड्यूल के आधार पर चलायी जाएंगी। परिवहन निगम ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर परिक्षेत्र को 20 नई इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इनमें से दस बसें अयोध्या, बनारस, सोनौली, तमकुहीराज, ठुठीबारी और पडरौना रूट पर चल रही हैं। अब और दस बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुसार 24 जुलाई से सभी 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आरंभ हो जाएगा। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी बसें शेड्यूल के आधार पर ही चलायी जाएंगी।
शेड्यूल भी निर्धारित कर लिया गया है। गोरखपुर डिपो में चार्जिंग स्टेशन भी तैयार कर लिया गया है। शासन ने नगरीय क्षेत्र के लिए भी 150 सुविधा संपन्न वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को भी मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आज बिजली कटौती, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इन इलाकों में ठप रहेगी सप्लाई
महानगर के विभिन्न रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही चलाई जा रही हैं। पर्यावरण संरक्षण और सरकार की ईंधन की खपत कम करने की अपील पर परिवहन निगम (रोडवेज) ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का अहम कदम उठाया है।