Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फोरलेन पर स्टंटबाजी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, चालान कर बाइक सीज

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 09:30 PM (IST)

    गोरखपुर में फोरलेन पर स्टंटबाजी कर राहगीरों की जान जोखिम में डालने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी बाइकें जब्त कर शांतिभंग में चाला ...और पढ़ें

    फोरलेन पर स्टंटबाजी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार।

    फोरलेन पर स्टंटबाजी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार।

    HighLights

    1. गोरखपुर में फोरलेन पर स्टंटबाजी करते तीन युवक गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने बाइकें जब्त कर शांतिभंग में चालान किया।

    3. युवती की मौत के बाद पुलिस स्टंटबाजों पर सख्त कार्रवाई कर रही।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। फोरलेन पर स्टंटबाजी कर राहगीरों की जान जोखिम में डालने वाले तीन युवकों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। चौकी पर लाने के बाद उनकी बाइक को सीज कर दिया। वहीं युवकों चेतावनी देते हुए उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। यह मामला गुलरिहा थाना के भटहट चौकी क्षेत्र का है।

    बाइक से स्टंटबाजी कर रहे युवकों की पहचान 19 वर्षीय मोनू निषाद, 18 वर्षीय विपिन जायसवाल और 25 वर्षीय राजकुमार प्रजापति के रूप में हुई है।

    चालान करते समय पुलिस ने युवकों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि दोबारा पकड़े जाने पर उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाने के साथ यातायात नियमों के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। युवती की मौत के बाद गुलरिहा पुलिस बाइक स्टंट को लेकर सख्त है।

    बुधवार दोपहर सरैया में पूर्व ब्लाक प्रमुख के मकान के सामने तीन बाइक पर सवार युवक फोरलेन पर स्टंट कर रहे थे और बार-बार चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी युवती को टक्कर मार दी। हादसे में चिलुआताल क्षेत्र के दौलतपुर निवासी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

    मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। दो दिनों में 10 युवकों को पकड़कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

    खबरें और भी