Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर : 33000 वोल्ट की लाइन में खराबी, सेवई फीडर से सात घंटे आपूर्ति रही ठप; तकनीकी खराबी से रुकी सप्लाई

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:01 PM (IST)

    भीषण गर्मी के बीच गोरखपुर के बरुआ उपकेंद्र से संचालित सेवई फीडर की 33 हजार वोल्ट लाइन में तकनीकी खराबी के कारण 40 गांवों में सात घंटे तक विद्युत आपूर् ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. गोरखपुर के सेवई फीडर में 7 घंटे बिजली गुल रही।

    2. 33 हजार वोल्ट लाइन में तकनीकी खराबी से आपूर्ति ठप।

    3. 40 गांवों में पेयजल और दैनिक कार्यों में बाधा आई।

    संवाद सूत्र, बेलीपार : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को बरुआ 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र से संचालित सेवई फीडर की 33 हजार वोल्ट लाइन में तकनीकी खराबी आने से 40 गांव की विद्युत आपूर्ति सात घंटे तक बाधित रही। सुबह 7:30 बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति को अपराह्न 2:30 बजे बहाल किया जा सका। लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों को पेयजल समेत दैनिक कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
    बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में पानी के मोटर बंद हो गए। पेयजल संकट के साथ ही मोबाइल चार्जिंग, घरेलू कार्य व छोटे कारोबार भी प्रभावित रहे। भीषण उमस व गर्मी के कारण बच्चे, बुजुर्ग व मरीज परेशान रहे। सूचना मिलते ही बिजली निगम के के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा फाल्ट की तलाश शुरू की। बरुआ उपकेंद्र की तकनीकी टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद खराबी को दूर कर लाइन दुरुस्त की। इसके बाद अपराह्न 2:30 बजे सेवई फीडर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। एसडीओ अवनीश कुमार पांडेय ने बताया कि बरुआ यार्ड में सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) खराब होने के कारण मुख्य विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। तकनीकी टीम ने मरम्मत कार्य कर खराबी दूर किया और विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई।