Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर: भाजपा में पद, सरकारी नौकरी और फंड दिलाने के नाम पर 94.60 लाख की ठगी

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 10:57 AM (IST)

    गोरखपुर में भाजपा में पद, विद्यालय के लिए सरकारी फंड और आउटसोर्सिंग से नौकरी दिलाने के नाम पर 94.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पूर्व ग्रा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भाजपा में पद दिलाने का झांसा देकर 65 लाख ठगे।

    2. विद्यालय को सरकारी फंड दिलाने के नाम पर 4.60 लाख की वसूली।

    3. आउटसोर्सिंग से नौकरी का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगे।

    संवाद सूत्र, पिपराइच (गोरखपुर)। भाजपा में पद दिलाने, विद्यालय को सरकारी फंड उपलब्ध कराने और आउटसोर्सिंग के माध्यम से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 94.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पिपराइच थाना पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान की तहरीर पर संतकबीरनगर जिले के एक आरोपित व उसके तीन सहयोगियों पर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जंगल छत्रधारी के शाहपुर टोला में रहने वाली पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला त्रिपाठी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि संतकबीरनगर जिले के हैंसर बाजार,तुर्कवलिया नायक निवासी राकेश यादव ने भाजपा में पद दिलाने का भरोसा देकर उनसे 65 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद विद्यालय के लिए सरकारी फंड स्वीकृत कराने का आश्वासन देकर 4.60 लाख रुपये और वसूल लिए।

    आरोपित ने सिद्धार्थनगर निवासी अमित शुक्ला, श्वेता शुक्ला तथा गोरखपुर निवासी मधु द्विवेदी को आउटसोर्सिंग के जरिए सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस नाम पर उनसे 25 लाख रुपये की वसूली की। आरोप है कि विश्वास दिलाने के लिए तीन अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध करा दिया।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 1200 से पूछताछ, 75 आशाओं का बयान... फिर भी नहीं हुई मां-बेटी के शव की पहचान

    पूर्व ग्राम प्रधान का कहना है कि समय बीतने के बाद न तो किसी को नौकरी मिली और न ही विद्यालय को कोई फंड मिला। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे और नियुक्ति के संबंध में जानकारी चाही तो आरोपित जान से मारने की धमकी देने लगा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

    खबरें और भी