बैडमिंटन में फिर चमकीं गोरखपुर की आदित्या, डेफ गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
गोरखपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव ने एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। उन्होंने बेंगलुरु में हुए चयन ट्रायल ...और पढ़ें

बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव। जागरण/इंटरनेट मीडिया
HighLights
आदित्या यादव का भारतीय डेफ बैडमिंटन टीम में चयन।
एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बेंगलुरु ट्रायल में शीर्ष प्रदर्शन कर गोरखपुर का गौरव बढ़ाया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए चमक बिखेरी है। आल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल आफ द डेफ द्वारा बेंगलुरु में चार व पांच जुलाई को आयोजित चयन ट्रायल में भारतीय टीम में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा साबित की है।
ट्रायल में देशभर से चयनित 11 खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर आदित्या यादव शीर्ष स्थान पर रहीं। उनका चयन तीन से 10 अक्टूबर तक मलेशिया में आयोजित एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया।
चयन ट्रायल में आदित्या ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। लगातार दूसरे वर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में जगह बनाकर उन्होंने गोरखपुर और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें- क्या एथेनॉल मिक्स पेट्रोल से घट रहा है गाड़ी का माइलेज? डीलर्स ने दिया यह जवाब
इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष अनुज मित्तल, नरसा के महासचिव अक्षय मिश्रा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, रेलवे डेफ बैडमिंटन उत्तर प्रदेश के सचिव सौरव श्रीवास्तव, डेफ कोच सर्वेश गुप्ता, बैडमिंटन कोच सोनू आनंद शर्मा एवं दिग्विजय नाथ यादव, यूपी के संयुक्त सचिव संजीत प्रधान, बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय, सचिव राजित श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।