Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Antibiotics Awareness: गोरखपुर में ‘एएमआर पर प्रहार’ अभियान को व्यापक समर्थन, तस्वीरों में देखें एक झलक

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 10:55 AM (IST)

    गोरखपुर में दैनिक जागरण और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 'एएमआर पर प्रहार' अभियान चलाया। विभिन्न सोसाइटियों, वार्डों और विद्यालयों में लोगों ने बिना चिकित ...और पढ़ें

    एसएसएम एकेडमी बसंतपुर में शिक्षकों को एएमआर पर प्रहार , एंटीबायोटिक्स की शपथ दिलाती प्रधानाचार्या पल्लवी जायसवाल। जागरण

    एसएसएम एकेडमी बसंतपुर में शिक्षकों को एएमआर पर प्रहार , एंटीबायोटिक्स की शपथ दिलाती प्रधानाचार्या पल्लवी जायसवाल। जागरण

    HighLights

    1. दैनिक जागरण-IMA ने गोरखपुर में 'एएमआर पर प्रहार' अभियान चलाया।

    2. लोगों ने बिना डॉक्टरी सलाह एंटीबायोटिक न लेने की शपथ ली।

    3. अभियान का उद्देश्य एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के बढ़ते खतरे को देखते हुए दैनिक जागरण और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त राष्ट्रीय अभियान ‘एएमआर पर प्रहार, एंटीबायोटिक्स लापरवाही नहीं चलेगी’ के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोसाइटियों, वार्डों, संस्थानों और विद्यालयों में लोगों ने बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक दवाएं न लेने का संकल्प लिया।

    18gkc_82_18022026_496

    लेक व्यू अपार्टमेंट, तारामंडल में शपथ लेते अपार्टमेंट के लोग। जागरण


     

    मेडिकल कालेज रोड स्थित सोसायटी जेमिनी रेजीडेंसी में आयोजित कार्यक्रम में मान्धाता सिंह ने सदस्यों को शपथ दिलाई। डा. नूतन श्रीवास्तव, सुनीता गर्ग, अंजू नथानी, किरन सिंह व प्रियंका की उपस्थिति में लोगों ने यह प्रण लिया कि वे बिना डाक्टर की राय के स्वयं एंटीबायोटिक खरीदकर सेवन नहीं करेंगे।

    18gkc_52_18022026_496

    दैनिक जागरण की ओर से आयोजित एंटीबायोटिक्स लापवाही नहीं चलेगी अभियान को लेकर  शपथ लेते गुरुकृपा संस्थान से जुड़े लोग। जागरण


     

    रेलवे स्टेशन के वीआइपी गेट पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने भागीदारी की। नरमू के संयुक्त महामंत्री ओंकार सिंह, विनय श्रीवास्तव, अतुल सिंह, संजय कुमार पांडेय व सतुरंजय पाल की मौजूदगी में कर्मचारियों ने एंटीबायोटिक के अनावश्यक प्रयोग से बचने का संकल्प दोहराया।

    18gkc_81_18022026_496

    झरना टोला इलाके में नीना थापा आइटीआइ के पास शपथ ग्रहण करते लोग। जागरण


     

    जेमिनी पैराडाइज अपार्टमेंट, मोगलहा में भी निवासियों ने एकजुट होकर शपथ ली। नीशू सिंह, ज्योति पनवार, संध्या सिंह, स्वेता मिश्रा व सौरभ श्रीवास्तव ने लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया।

    18gkc_10_18022026_496

    शपथ लेते लोग। जागरण


     

    गुरुकृपा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में बृजेश राम त्रिपाठी, प्रमोद शुक्ला, प्रीती त्रिपाठी, रमा उपाध्याय व वंदना श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि दैनिक समाचारों के माध्यम से एएमआर के खतरे की गंभीरता सामने आई है। अनियमित और असंतुलित सेवन से सामान्य एंटीबायोटिक भी बेअसर हो सकती है।

    खबरें और भी

    18gkc_79_18022026_496

    निषाद मंदिर शिवपुरी कालोनी में शपथ लेते लोग। जागरण


     

    वार्ड संख्या 69 श्रीराम चौक में पार्षद प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने शपथ ली। अरविंद गुप्ता, बृजेश दूबे, श्रीराम कन्नौजिया, बलराम गुप्ता व ऋषि विश्वकर्मा उपस्थित रहे। लोगों ने अपने परिवार और पड़ोसियों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

    18gkc_25_18022026_496

    एएमआर पर प्रहार , एंटीबायोटिक्स लापरवाही नहीं चलेगी पर परशुराम मंदिर हासुपुर में मुहल्ले वासीयो को शपथ दिलाते पार्षद पति दिनेश गुप्ता। जागरण


     

    गायत्री नगर वार्ड में नीना थापा आइटीआइ के पास आयोजित कार्यक्रम में रमेश प्रताप गुप्ता, सत्यम शास्त्री, सीडी प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार व भोला निषाद ने भागीदारी की।

    18gkc_75_18022026_496

    सहारा एस्टेट में शपथ लेते लोग। जागरण


    सहारा एस्टेट के भारत माता मंदिर परिसर में अभियान की सराहना करते हुए लोगों ने एंटीबायोटिक के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की शपथ ली। शपथ लेने वालों में उदय शंकर मिश्रा, डा. एपी त्रिपाठी, बेबी राय, सीपी राय, उग्रसेन सिंह, किरण आदि शामिल रहे।

    18gkc_26_18022026_496

    सरस्वती शिशु मंदिर तुर्कमानपुर में शिक्षकों को एएमआर पर प्रहार , एंटीबायोटिक्स की शपथ दिलाते प्रधानाचार्य संतोष दुबे। जागरण


     

    यह भी पढ़ें- अब गोरखपुर नगर निगम संवारेगा GDA की 16 कालोनियां, विकास कार्यों में आएगी तेजी

    लोहिया एन्क्लेव में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष अवनीश शुक्ल ने दैनिक जागरण की इस पहल की प्रशंसा की। इस दौरान राजेंद्र गुप्ता, रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, भास्कर राय, अनिल कुमार त्रिपाठी, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

    18gkc_66_18022026_496

    लोहिया इन्क्लेव परिसर में एंटीबायोटिक अभियान के तहत शपथ लेते कालोनी के लोग। जागरण


     

    लेक व्यू अपार्टमेंट में सोसाइटी अध्यक्ष बसंत कुमार राय ने विजय शंकर मिश्रा, मनिंदर कुमार यादव, अनिल कुमार शर्मा, विकास सिंह व अमित चंद्र पांडे की उपस्थिति में लोगों को शपथ दिलाई।

    18gkc_54_18022026_496

    दैनिक जागरण की ओर से आयोजित एंटीबायोटिक्स लापवाही नहीं चलेगी अभियान को लेकर  शपथ लेते रेल कर्मचारी। जागरण


     

    मिर्जापुर शिवपुरी कालोनी स्थित निषाद राज मंदिर में डा. शशिभूषण शर्मा, भानू प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह चंदेल, विवेक दूबे व रामदयाल निषाद ने शपथ ली।

    18GKC_61_18022026_496

    जेमिनी पैराडाइज अपार्टमेंट मोगलहा में शपथ लेते लोग। जागरण 


     

    शैक्षणिक संस्थानों में भी अभियान की गूंज
    सरस्वती शिशु मंदिर, प्रेमचंद नगर में प्रधानाचार्य संतोष कुमार दुबे, द्वारिका प्रसाद श्रीवास्तव, जनार्दन यादव, अमरनाथ गौड़ व उमाचरण मिश्र ने छात्रों व शिक्षकों को शपथ दिलाई।

    18gkc_78_18022026_496(

    जेमिनी रेजीडेंसी में शपथ लेते सोसायटी के लोग। जागरण


     

    वहीं एसएसएम कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्या पल्लवी जायसवाल ने स्टाफ व अभिभावकों को एंटीबायोटिक के अनर्गल उपयोग न करने का संदेश दिया।