विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब दिल्ली और मुंबई का सफर होगा आसान, गोरखपुर से चलेंगी दो नई अमृत भारत ट्रेनें, टाइम-टेबल जारी

Published: Wed, 12 Aug 2026 09:09 AM (IST)

गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की अधिसूचना जारी हो गई है। ये ट्रेनें ...और पढ़ें

गोरखपुर से प्रत्येक गुरुवार को व दिल्ली से शुक्रवार को चलेगी अमृत भारत। जागरण

गोरखपुर से प्रत्येक गुरुवार को व दिल्ली से शुक्रवार को चलेगी अमृत भारत। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा के लिए अमृत भारत ट्रेनें

  2. पूर्वोत्तर रेलवे के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

  3. दिल्ली व मुंबई आवागमन करने वालों को मिलेगी राहत

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली और मुंबई आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से सीतापुर के रास्ते दिल्ली और गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के रास्ते बांद्रा के बीच सुविधा संपन्न साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

अमृत भारत गोरखपुर से दिल्ली के बीच की दूरी 14:05 घंटे तथा बांद्रा के बीच की दूरी 22:10 घंटे में पूरी करेगी। अमृत भारत ट्रेन की रेक गोरखपुर पहुंच गई है। न्यू कोचिंग वाशिंग पिट पर सफाई-धुलाई और मरम्मत की तैयारी चल रही है।

दोनों अमृत भारत ट्रेनें पहले से चल रही स्पेशल ट्रेनों की जगह चलाई जाएंगी। दिल्ली वाली अमृत भारत गोरखपुर से प्रत्येक गुरुवार को और दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार को सप्ताह में एक दिन चलेगी। बांद्रा वाली अमृत भारत गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को और बांद्रा से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। जल्द ही संचालन की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।

रेलवे प्रशासन ट्रेन के संचालन की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गया है। दरअसल, गोरखपुर के रास्ते दर्जन भर अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन गोरखपुर से बनकर अभी तक एक भी अमृत भारत ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में गोरखपुर से चलने वाली अमृत भारत ट्रेनों का संचालन दिल्ली व मुंबई आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों की राह और आसान करेगा।

यह भी पढ़ें- बहन के साथ घर से निकली, किराए के मकान में मिला शव... यूपी की बेटी का बिहार में दर्दनाक अंत

  • 15095 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत गोरखपुर से प्रत्येक गुरुवार को रात 10:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सीतापुर होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • 15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 02:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सीतापुर होते हुए दूसरे दिन सुबह 06:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 15085 गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 07:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल होते हुए दूसरे दिन शाम 06:00 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
  • 15086 बांद्रा-गोरखपुर अमृत भारत बांद्रा से प्रत्येक शनिवार को रात 09:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल होते हुए सोमवार को सुबह 06:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।