Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में नाव से टकराने के बाद सरयू में पलटी बोट, लाइफ जैकेट ने बचाईं सात जिंदगियां

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 12:27 PM (IST)

    गोरखपुर के बड़हलगंज में सरयू नदी में एक मोटरबोट लकड़ी की नाव से टकराकर पलट गई। लाइफ जैकेट पहनने के कारण चालक समेत सभी सात लोगों की जान बच गई और उन्हें ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बड़हलगंज में सरयू नदी में मोटरबोट पलटी।

    2. लाइफ जैकेट से बचीं सात लोगों की जान।

    3. नाविकों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बड़हलगंज के मुक्तिपथ घाट पर शुक्रवार सुबह सरयू नदी में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोटरबोट अचानक सामने आई लकड़ी की नाव से टकराकर पलट गई। हादसे के समय चालक समेत सात लोग बोट पर सवार थे। सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई।

    आसपास मौजूद नाविकों ने तत्काल राहत अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया,प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम गोला व बड़हलगंज थानेदार ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे मुक्तिपथ निवासी नागेंद्र साहनी अपनी मोटर बोट से रिश्तेदारों को सरयू नदी में घुमाने निकले थे। बोट पर गगहा थाना क्षेत्र के गरयाकोल गांव निवासी 33 वर्षीय सुनील साहनी उनकी पत्नी 28 वर्षीय ज्योति साहनी के अलावा 24 वर्षीय रिंकी साहनी उनके पति दीपक साहनी, 16 वर्षीय रोशन पुत्र वीरेंद्र साहनी और आठ वर्षीय यश पुत्र सुनील साहनी सवार थे।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भटहट-बांसस्थान फोरलेन तैयार, आयुष विश्वविद्यालय तक आवागमन हुआ आसान

    नदी में घूमने के दौरान सामने से मुक्तिपथ निवासी जीतू साहनी अपनी लकड़ी की नाव लेकर आ गया। अचानक नाव सामने आने से मोटर बोट टकराकर पलट गई। बोट पलटते ही सभी यात्री सरयू में गिर पड़े।

    हादसा होते ही आसपास मौजूद अन्य नाविकों ने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू कर दिया। लाइफ जैकेट पहने होने के कारण सभी यात्री पानी में सुरक्षित रहे,कुछ ही देर में उन्हें बाहर निकाल लिया गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम गोला अमित जायसवाल, बड़हलगंज थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

    खबरें और भी