Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में बारिश के पानी से भरे खनन के गड्ढे में डूबे बालक की मौत, परिवार में पसरा मातम

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 07:17 AM (IST)

    गोरखपुर के पिपरौली में खनन के गहरे गड्ढे में नहाते समय 12 वर्षीय अभिषेक विश्वकर्मा की डूबने से मौत हो गई। बारिश के पानी से भरे इन गड्ढों को लेकर ग्राम ...और पढ़ें

    अभिषेक की फाइल फोटो। जागरण

     अभिषेक की फाइल फोटो। जागरण

    HighLights

    1. पिपरौली में खनन के गड्ढे में डूबा 12 वर्षीय बालक।

    2. बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय हुआ हादसा।

    3. ग्रामीणों ने गीडा पर लापरवाही का आरोप लगाया, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, पिपरौली, (गोरखपुर)। बारिश के पानी से भरे खनन के गहरे गड्ढे में शनिवार की दोपहर नहाते समय 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। वह अपने 10 साथियों के साथ नहाने गया था। नहाते समय गहराई का अंदाजा नहीं लगने पर वह डूब गया।

    साथी घबराकर गांव लौट आए और काफी देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे,काफी मशक्कत के बाद बालक का शव मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

    सरैया गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा का 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक विश्वकर्मा शनिवार दोपहर एक बजे अपने दोस्तों के साथ छपिया गांव के पास गीडा द्वारा अधिग्रहीत क्षेत्र में खेलने गया था। वहां जेसीबी से मिट्टी खनन के बाद बने गड्ढों में बारिश का पानी भरा था।

    सभी बच्चे उसी में नहाने लगे। इसी दौरान अभिषेक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी बच्चे उसे नहीं बचा सके और डर के कारण गांव लौट गए। कुछ देर बाद अभिषेक के डूबने की जानकारी उसके परिवार को दी। ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

    खबरें और भी

    काफी देर तक खोजबीन करने पर अभिषेक मिला जिसे गड्ढे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अभिषेक दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता चेन्नई में कारपेंटर का काम करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

    यह भी पढ़ें- चिकित्सा प्रतिपूर्ति में अनियमित भुगतान पर रेलवे बोर्ड सख्त, पिछले एक साल के रिकॉर्ड की जांच के दिए आदेश

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गीडा क्षेत्र में मिट्टी खनन के बाद गड्ढों को छोड़ दिया गया है। बरसात का पानी भरने से यह जानलेवा बन गया है। यदि समय रहते ध्यान दिया गया होता तो यह हादसा टल सकता था। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि किशोर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है।