Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में जनगणना 2027 का अभियान तेज, नगर निगम और सदर तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा मकानों का होगा सर्वे

    Updated: Sat, 09 May 2026 10:19 AM (IST)

    गोरखपुर में जनगणना 2027 के लिए शहर से गांव तक 9322 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिसमें 2500 से अधिक लोगों ने स्वगणना पूरी कर ली है। यह अभियान 21 मई तक चलेगा, जि ...और पढ़ें

    AI Image

    AI Image

    HighLights

    1. गोरखपुर में जनगणना 2027 के लिए 9322 ब्लॉक बने।

    2. 2500 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना पूरी की।

    3. 22 मई से 20 जून तक घर-घर मकान गणना।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जनगणना-2027 के तहत जिले में स्वगणना और मकान गणना की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ सदर, गोला और बांसगांव तहसीलों में सबसे अधिक मकानों और परिवारों की गणना की जाएगी। जनगणना कार्य के लिए पूरे जिले में कुल 9322 ब्लाक बनाए गए हैं, जहां 11103 प्रगणक और सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

    नगर निगम सीमा क्षेत्र को पांच जोन में विभाजित करते हुए 2043 ब्लाक तैयार किए गए हैं। प्रत्येक ब्लाक में लगभग 180 से 200 घर शामिल किए गए हैं। नगरीय क्षेत्र के बाद सदर तहसील में सबसे अधिक 1492 ब्लाक, जबकि गोला तहसील में 1031 और बांसगांव तहसील में 957 ब्लाक निर्धारित किए गए हैं।

    गुरुवार से शुरू हुए स्वगणना अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार तक करीब 2500 से अधिक लोगों ने आनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी गणना पूरी की। यह अभियान 21 मई तक चलेगा, जबकि 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर मकानों और परिवारों का विवरण जुटाया जाएगा।

    इधर, नगर निगम गोरखपुर ने भी भारत सरकार के स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को नगर निगम परिसर स्थित सदन हाल में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार एवं प्रमोद कुमार की मौजूदगी में अधिकारियों, विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने स्वगणना प्रक्रिया पूरी की।

    खबरें और भी

    अधिकारियों ने महानगरवासियों से अपील की कि वे निर्धारित माध्यम से स्वयं अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज करें तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

    यह भी पढ़ें- चार माह से आतंक मचा रहे तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा, यूपी-बिहार में लोगों ने ली राहत की सांस

    लोकेशन चयन में आ रही परेशानी, वीडियो से कर रहे समाधान
    स्वगणना के दौरान मकान की लोकेशन दर्ज करने में कई लोगों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व कर्मियों की शिकायत पर जनगणना निदेशालय की ओर से एक मार्गदर्शी वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि गूगल मैप के जरिए लोकेशन चयन कर उसे एप से लिंक करने पर समस्या दूर हो सकती है। हालांकि यह वीडियो अभी सीमित लोगों तक ही पहुंच पाया है, जिससे अधिकांश लोग इस प्रक्रिया से अनजान हैं।

    उधर मकान में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को लेकर भी स्वगणना कर रहे लोगों में भ्रम की स्थिति है। मसलन यदि किसी घर के कुछ कमरों में टाइल्स और कुछ में साधारण फर्श है तो क्या करना होगा। जनगणना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जो भी सामग्री 50 प्रतिशत से अधिक है, उसी की जानकारी दर्ज की जाएगी। जैसे यदि 50 प्रतिशत से अधिक हिस्से में टाइल्स है तो संबंधित कालम में टाइल्स ही लिखा जाएगा। साधारण फर्श नहीं।

    जन्मदिन समारोह में भी लोगों को किया स्वगणना के लिए प्रेरित
    गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी में शुक्रवार को धनंज सिंह ने अपनी पौत्री अराधना सिंह के जन्मदिन समारोह के दौरान खुद स्वगणना की और पार्टी में आए लोगों को भी जागरूक किया । उन्होंने कहा कि हर नागरिक की भागीदारी से ही जनगणना अभियान सफल हो सकेगा।