Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बचाओ... किडनैपर', गोरखपुर में बच्चे की चीख से मची अफरातफरी, जांच में निकली अलग कहानी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 10:15 AM (IST)

    गोरखपुर में एक बच्चे की 'बचाओ... किडनैपर...' की चीख से अफरातफरी मच गई और पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि बच्चा नानी के घर रहना चाहता था और ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बच्चे की चीख से गोरखपुर में अपहरण का भ्रम फैला।

    2. पुलिस जांच में अपहरण की बात झूठी निकली।

    3. बच्चा नानी के घर रहने के लिए नाटक कर रहा था।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बच्चे की 'बचाओ... बचाओ... किडनैपर...' की चीख सुनकर मंगलवार की रात राहगीरों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही शाहपुर और चिलुआताल रहना पुलिस सक्रिय हो गई। कई टीमें मौके पर पहुंचीं, कैमरों के फुटेज खंगाले गए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू हुई। घंटों की पड़ताल के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने पुलिस के साथ स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया।

    पुलिस के अनुसार, बच्चा पिछले कुछ दिनों से अपनी नानी के घर रह रहा था। मंगलवार रात 10 बजे मामा के साथ बाइक से मां उसे वापस घर ले जा रही थीं। रास्ते में बच्चे ने 'बचाओ... किडनैपर...' चिल्लाना शुरू कर दिया। राहगीरों ने इसे अपहरण समझकर तत्काल पुलिस को सूचना दे दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी गई और संबंधित लोगों का पता लगाया गया। पूछताछ में पता चला कि बच्चा अपने माता-पिता के साथ नहीं जाना चाहता था। उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था और वह नानी के घर ही रहना चाहता था।

    यह भी पढ़ें- विदेश के 'सुनहरे सपने', इंतजार और बेबसी के दर्द में 'अपने'

    इसी वजह से उसने शोर मचाया, ताकि लोग इकट्ठा हो जाएं और उसे वापस नानी के घर छोड़ दिया जाए। पुलिस ने बच्चे उसकी मां और मामा से अलग-अलग पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई। जांच में किसी तरह के अपहरण या आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई।

    खबरें और भी



    बच्चे के 'बचाओ' और 'किडनैपर' चिल्लाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। सीसी कैमरा फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद एक घंटे के भीतर ही टीम घर पहुंच गई। बच्चे के साथ ही उसकी मां और मामा से अलग अलग बात की गई जिसमें स्पष्ट हुआ कि यह अपहरण का मामला नहीं था। पढ़ाई से बचने और नानी के घर रहने के लिए बच्चे ने शोर मचाया था।

    -

    - निमिष पाटील, एसपी सिटी