गोरखपुर में दुकानों पर बिक रहे चाइनीज मांझे, अधिवक्ता का काट दिया था गला
गोरखपुर में चाइनीज मांझे की बिक्री जारी है, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। हाल ही में अधिवक्ता अमरनाथ कुशवाहा और अमित गुप्ता का गला कट गया ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
अधिवक्ता अमरनाथ कुशवाहा और अमित गुप्ता का गला कटा।
मुख्यमंत्री योगी ने मांझे से मौत को हत्या माना।
गोरखपुर में खुलेआम बिक रहा जानलेवा चाइनीज मांझा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चाइनीज मांझे पर प्रशासन रोक नहीं लगा पा रही है। इसमें फंसकर लोग घायल हो रहे है। नार्मल के रहने वाले अधिवक्ता अमरनाथ कुशवाहा का मांझे से गला कट गया है। उनकी अंगुली भी चोटिल हुई थी। तीन दिन तक वह बोल नहीं पा रहे थे। उनकी बाइक पर पीछे बैठे एक और अधिवक्ता शिव कुमार गुप्ता का भी मांझे से हाथ कट गया था।
यह घटना 31 जनवरी की शाम पांच बजे की है। अमरनाथ साथी अधिवक्ता को बाइक पर बैठाकर घर जा रहे थे। इसी क्रम में चाइनीज मांझे ने अमित गुप्ता का भी गला काट दिया। वह बाइक पर अपनी मां को लेकर जा रहे थे। तिवारीपुर थाना के सूरजकुंड ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि मांझा उनकी गर्दन में फंस गया।
जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन, स्वजन ने उन्हें खजांची चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने अमित का आपरेशन किया है। गले की पांच नसों में चार कट गई थी। उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया है। महीनों बाद वह सही हुए। ये दोनों हादसे यह बयां कर रहे है कि चाइनीज मांझे का कारोबार खुलेआम हो रहा है।
बरेली और कानपुर से मंगवाकर पांडेयहाता, तुर्कमानपुर, जाफरा बाजार और नार्मल स्थित दुकानदार इसको बेच रहे हैं। जिसे खरीदकर युवक पतंगबाजी कर पेंच लड़ा रहे। जब किसी एक की पतंग कटकर नीचे आ रही तो मांझा राहगिरों के गले और शरीर में फंसकर जानलेवा साबित हो रहे।
खबरें और भी
इन सबके बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए फैसले कि चाइनीज मांझे से अगर किसी की मौत होती है तो उसे हत्या माना जाएगा। आरोपितों पर सख्त कार्रवाई होगी की लोगों ने सराहना की है।
सूरजकुंड ओवरब्रिज पर कटी थी सुहानी की गर्दन
वर्ष 2023 में सूरजकुंड ओवरब्रिज पर सुहानी गुप्ता की गर्दन भी चाइनीज मांझे से कट गई थी। चिकित्सकनों ने 10 टांके लगाकर किसी तरह से जान बचायी। अंगुलियों के नाखून खराब हो गए। गिरने से घुटने में चोट भी लग गई थी।
इस घटना के बाद उस समय 10वीं में पढ़ रही सुहानी पखवारे भर स्कूल नहीं गई। सुहानी के स्वजन थाने में तहरीर भी दिए थे, तब पुलिस ने कहां था कि चाइनीज मांझा नहीं बिक रहा है। कौन उड़ा रहा है, कौन बेच रहा है, कहा है उसे खोजें। जबकि, शहर के राजघाट, कोतवाली, तिवारीपुर थाना क्षेत्र में स्थित दुकानों पर चाइनीज मांझा खुलेआम बिक रहा है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गीडा करेगा 50 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, लुलु मॉल समेत कई परियोजनाएं संभव
होमगार्ड का होठ और कट गई थी अंगुली
- 16 जनवरी, 2023 को गगहा जाते समय होमगार्ड दूदापार निवासी जयराम प्रसाद के होठ और अंगुली चाइनीज मांझे से कट गई थी। वह सहजनवां थाने में ड्यूटी करने के बाद घर जा रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
- 27 मार्च 2023 को हुमायूंपुर उत्तरी के रहने वाले विजय प्रकाश चौधरी की तरंग क्रासिंग के पास मांझे से गर्दन कट गई, 37 टांके लगे। वह 20 दिन बाद ठीक हो सके। इन दोनों घटनाओं के बाद भी पुलिस और प्रशासन ने अभियान चलाकर कार्रवाई की बात कही थी।
ये भी चाइनीज मांझेे से हो चुके हैं घायल
- हुमायूंपुर में ग्रीन सिटी निवासी ईशानंद पांडेय तिवारीपुर में मांझे की चपेट में आकर घायल हुए थे। उनकी नाक कट गई थी।
- हुमायूंपुर उत्तरी निवासी विजय प्रकाश चौधरी की गर्दन मांझे कट गई। चिकित्सक ने 37 टांके लगाए थे। 20 दिन उपचार के बाद वह ठीक हो सके।
- यूपीपी का एक सिपाही सूरजकुंड ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। इससे उसके चेहरे कट गया।
- बाबीना होटल के पास एक आठ वर्षीय बच्चा चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। इससे उसका होठ कट गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई।