Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में CNG ने भी मारा शतक, 100 रुपये किलो हुई कीमत

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 08:07 AM (IST)

    गोरखपुर में सीएनजी की कीमत बढ़कर 100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जिससे ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के साथ-साथ दैनिक यात्रियों पर भी असर पड़ेगा। इस बढ़ो ...और पढ़ें

    गोरखपुर में सीएनजी 100 रुपये प्रति किलो हुई कीमत। जागरण

    गोरखपुर में सीएनजी 100 रुपये प्रति किलो हुई कीमत। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर में सीएनजी की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम हुई।

    2. ई-रिक्शा, ऑटो चालकों और दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा असर।

    3. सीएनजी अब पेट्रोल-डीजल से कम किफायती विकल्प।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में फिर बढ़ोतरी की गई है। गोरखपुर में अब सीएनजी का रेट सौ रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गुरुवार रात से नया रेट लागू हो गया है। इससे पहले इसका रेट 99 रुपये प्रति किलोग्राम था।

    इस साल अब तक सीएनजी के रेट में 99.59 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। जनवरी में सीएनजी का रेट 90.50 रुपये था। फरवरी में रेट 92.50 रुपये हो गया। अप्रैल में रेट में फिर दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ रेट 94.40 रुपये हो गया। मई में रेट 97.50 रुपये हो गया। जून में फिर रेट बढ़कर 99 रुपये हो गया।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आज से सलेमपुर के लिए एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, सीएम योगी की पहल पर मिलीं 20 बसें

    अब ई-रिक्शा और सीएनजी चालित ऑटो व कैब चालक अपने भाड़े में बढ़ोतरी कर सकते हैं। दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग जाने वाले दैनिक यात्रियों का महीने का यात्रा खर्च बढ़ जाएगा। वहीं सीएनजी को पेट्रोल-डीज़ल की तुलना में किफायती विकल्प माना जाता था। लेकिन 100 प्रति किलो का आंकड़ा छूने के बाद पेट्रोल और सीएनजी की रनिंग कॉस्ट का अंतर बेहद कम रह गया है।