Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में किशोरी को भगा ले गया ममेरा भाई, जबरन भर दी मांग

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 02:17 PM (IST)

    गोरखपुर में एक 14 वर्षीय किशोरी ने अपने ममेरे भाई पर बहला-फुसलाकर ले जाने, जबरन मांग भरने और बाद में इंटरनेट मीडिया पर फोटो प्रसारित कर परेशान करने का ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. 14 वर्षीय किशोरी का ममेरे भाई पर अपहरण का आरोप।

    2. जबरन मांग भरने और कमरे में बंद करने का आरोप।

    3. इंटरनेट मीडिया पर फोटो प्रसारित कर परेशान करने की शिकायत।

    जागरण संवाददाता, गोला, (गोरखपुर)। एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी ने अपने ममेरे भाई पर बहला-फुसलाकर ले जाने, जबरन मांग भरने तथा बाद में इंटरनेट मीडिया पर फोटो प्रसारित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। यह मामला गोला थाना क्षेत्र का है। मां की मौजूदगी में पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मई को वह अपनी बीमार मां तथा छोटे भाई-बहनों के साथ घर पर थी। इसी दौरान संतकबीरनगर जिले के नाथनगर क्षेत्र निवासी उसका ममेरा भाई घर आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने ननिहाल ले गया। वहां पर उसने स्वजन की मौजूदगी में उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और बाद में एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

    किशोरी का कहना है कि वह लगातार रोती-बिलखती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। इधर, बेटी के घर नहीं लौटने पर मां ने उसकी तलाश शुरू की। 28 मई को वह आरोपित युवक के घर पहुंचीं, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने किशोरी के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। अगले दिन अपने भाई के साथ दोबारा पहुंचने पर सभी कमरों का ताला खुलवाया गया, जहां एक कमरे से किशोरी बरामद हुई।

    यह भी पढ़ें- गाेरखपुर की फरार निलंबित BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली में गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनाम

    बेटी के साथ तहरीर देने पहुंची मां ने बताया कि रिश्तेदारी का मामला होने के कारण उन्होंने तत्काल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। लेकिन, बाद में युवक ने इंटरनेट मीडिया पर उनकी पुत्री की तस्वीरें साझा कर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखने लगा तथा रिश्तेदारों को फोन कर जान-माल की धमकी भी दे रहा है। थाने का प्रभार देख रहे एसएसआई इंद्रजीत कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।