गोरखपुर में 19 टन सरिया चोरी का भंडाफोड़, ढाबा संचालक सहित चार गिरफ्तार
गोरखपुर के सहजनवा में पुलिस ने 19 टन चोरी का सरिया बरामद किया है। इस मामले में ढाबा संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि ट्र ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सहजनवा पुलिस ने 19 टन चोरी का सरिया बरामद किया।
ढाबा संचालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
ट्रक चालकों की भूमिका और पूरे नेटवर्क की जांच जारी।
जागरण संवाददाता, सहजनवा, (गोरखपुर)। फोरलेन किनारे संचालित पंजाबी ढाबे से बरामद 19 टन सरिया चोरी का निकला। ट्रको से सरिया ले जाते समय ढबा संचालक समेत अन्य चालकों से संपर्क कर सरिया उतरवा लेते थे। पुलिस ने गैलेंट और अंकुर उद्योग के प्रतिनिधियों की तहरीर पर केस दर्ज कर शुक्रवार को ढाबा संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया, पूछताछ बाद पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं ट्रक चालकों के भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।
सहजनवा पुलिस ने गुरुवार भोर में सूचना के आधार पर भीटी रावत के पास स्थित पंजाबी ढाबे पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से भारी मात्रा में चोरी का सरिया बरामद हुआ। इसके बाद गैलेंट उद्योग के प्रतिनिधि सुनील सिंह तथा अंकुर उद्योग के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार शुक्ला ने तहरीर देकर रास्ते से सरिया चोरी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया।
पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए ढाबा संचालक गुरजीत सिंह, निवासी वार्ड नंबर नौ पिपरा, गीडा थाना क्षेत्र के देईपार निवासी अमित कन्नौजिया, महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के सेमरहवा निवासी अजय चौहान तथा झारखंड के बोकारो जिले के गोरेडीह निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अस्पताल से घर लौट रही स्कूटी सवार नर्स की सड़क हादसे में मौत, सदमे में परिवार
थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि बरामद सरिया की कुल मात्रा 19 टन है। चारों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। सरिया चोरी के पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।