विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में धनतेरस पर बाजार में बरसीं लक्ष्मी, 1300 करोड़ का हुआ कारोबार

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:20 AM (IST)

धनतेरस के अवसर पर गोरखपुर के बाजारों में 1300 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार हुआ। वाहन और सराफा सेक्टर ने ...और पढ़ें

शाम होते ही बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़। जागरण

शाम होते ही बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में धनतेरस पर बाजारों में 1300 करोड़ का कारोबार हुआ।

  2. वाहन और सराफा सेक्टर ने बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

  3. ज्वेलरी कारोबार में पिछले साल से 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। धनतेरस पर शुक्रवार को गोरखपुर के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से दोपहर तक खरीदारी की रफ्तार धीमी रही, लेकिन शाम होते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई। शुभ मुहूर्त में बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स और घरेलू साज-सज्जा के सामान की खूब बिक्री हुई। कारोबारियों के मुताबिक शहर में सभी सेक्टर मिलाकर करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

गोलघर, घंटाघर, पांडेयहाता, असुरन और मोहद्दीपुर सहित प्रमुख बाजारों में देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। इस बार आटो सेक्टर सबसे आगे रहा। कारोबारियों के अनुसार करीब 500 करोड़ रुपये के दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई।

लगभग चार हजार दोपहिया और दो हजार चारपहिया वाहनों की डिलीवरी दी गई। सराफा बाजार में भी करीब 350 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सोने-चांदी के सिक्कों, हल्के वजन के आभूषणों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग रही। ज्वेलरी कारोबारियों ने पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री में करीब 25 प्रतिशत वृद्धि बताई।

बर्तन बाजार में लगभग 50 करोड़ और इलेक्ट्रानिक्स व होम अप्लायंस सेक्टर में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर और ब्लोअर की मांग रही। कपड़ा बाजार में करीब 30 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है। फर्नीचर और इंटीरियर डेकोरेशन में भी लगभग 50 करोड़ रुपये के सामान बिके।

यह भी पढ़ें- धनतेरस और दीपावली पर तीन दिन गोरखपुर में फ्री रहेगी पार्किंग, 855 वाहनों की व्यवस्था

मिठाई और ड्राईफ्रूट की दुकानों पर भी ग्राहकों की कतार लगी रही। पूजन सामग्री, कुबेर पोटली और झाड़ू की खरीदारी ने भी त्योहार के बाजार को रफ्तार दी। झाड़ू का कारोबार करीब एक करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- एकमुश्त समाधान योजना: ओटीएस से करदाताओं को मिली 89.15 लाख रुपये की छूट, गोरखपुर में 33 हजार से अधिक आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।