गोरखपुर में स्कूल के बाद अब सरकारी दफ्तर भी रहेंगे दो दिन बंद, DM ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश
सूचना विभाग के अनुसार, गोरखपुर मंडल के सभी जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 और 15 जनवरी को सार्वजनिक अ ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर मंडल में 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति अवकाश।
सभी जिलों में डीएम ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश।
सरकारी दफ्तर, शिक्षण संस्थान रहेंगे दो दिन बंद।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सूचना विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार गोरखपुर मंडल के सभी जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 और 15 जनवरी को अवकाश रहेगा।
यह अवकाश स्थानीय जिलाधिकारियों द्वारा घोषित किया गया है। पर्व को देखते हुए संबंधित जिलों में शासकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थान और अन्य अधिसूचित संस्थान बंद रहेंगे।
गोरखपुर का मौसम
गोरखपुर में रविवार की सुबह घना कोहरा रहेगा। दिन में कोहरे से राहत रहेगी। धूप के बीच ठंडी हवा चलती रहेगी। देवरिया और बस्ती में भी कोहरा होने और ठंड पड़ते रहने का पूर्वानुमान है।
जारी रहेगा कोहरा
कड़ाके की ठंड के बीच मौसम तरह-तरह के रंग दिखा रहा है। धूप के जरिये राहत की उम्मीद जगाकर सर्द पछुआ हवा का कहर बरपा रहा है। शहर को कोहरे के साये से निकलने नहीं दे रहा है। तापमान को राहत के स्तर तक बढ़ने नहीं दे रहा।
मौसम के इस रुख की जिम्मेदारी पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने संभाल रखी है। हिमाचल प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती हवा के क्षेत्र के चलते ही ठंड कम नहीं हो रही है।
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार ऊपरी वायुमंडल में चल रही पछुआ हवा पहाड़ों की ठंड को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा रही। गोरखपुर के लोगों को धूप के निकलने के बावजूद कंपा रही है। तापमान गिरने का यह क्रम फिलहाल जारी रहेगा।