Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में फरवरी से बंद होंगी मैनुअल फाइलें, डीएम ने की ई-ऑफिस और जनसुनवाई अनिवार्य

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 12:11 PM (IST)

    गोरखपुर के डीएम दीपक मीणा ने सभी सरकारी कार्यालयों में 10 दिन के भीतर ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने का निर्देश दिया है। फरवरी के बाद कोई भी फाइल मैनुअल नही ...और पढ़ें

    गोरखपुर डीएम दीपक मीणा। जागरण

    गोरखपुर डीएम दीपक मीणा। जागरण

    HighLights

    1. 10 दिन में सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली अनिवार्य।

    2. फरवरी के बाद मैनुअल फाइलों का संचालन पूरी तरह बंद।

    3. प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करना होगा अनिवार्य।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने जनपद के सभी कार्यालयों में 10 दिन के भीतर ई-आफिस प्रणाली से फाइल संचालन अनिवार्य कर दिया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि फरवरी माह के बाद कोई भी फाइल मैनुअल रूप से संचालित नहीं की जाएगी। डीएम ने एक सप्ताह के भीतर अनुपालन आख्या कैम्प कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

    डीएम ने जनपद में संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सहित जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन अपने कार्यालय में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें।

    साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्राप्त शिकायतों और आवेदनों को पंजिका में आवेदक के मोबाइल नंबर सहित दर्ज किया जाए और निस्तारण की प्रगति का फीडबैक भी उसी रजिस्टर में अंकित कर अद्यतन रखा जाए।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर मतदाता सूची में ‘लाजिकल डिस्क्रिप्शन’ से होगी बड़ी सफाई, BLO करेंगे सत्यापन

    उन्होंने सभी कार्यालयों में न्यूनतम एक माह की स्टोरेज क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी नियमित मानिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से दर्ज करने के अलावा जहां लैंडलाइन फोन क्रियाशील नहीं हैं, उन्हें तत्काल चालू कराने या नए स्थापित कराने को कहा गया है।