विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटाने पर बवाल, आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Published: Sat, 22 Aug 2026 12:12 PM (IST)

गोरखपुर के यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. गोरखपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटाई गई।

  2. आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

  3. कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को तुरंत पुन: स्थापित करने की मांग की।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। यातायात तिराहे पर स्थापित देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा को नगर निगम ने शुक्रवार की रात हटा दिया। इसके विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा हटाए जाने पर नाराजगी जताते हुए उसे तत्काल पुन: स्थापित करने की मांग की।

प्रदर्शन की सूचना पर नगर आयुक्त अजय जैन और एसपी सिटी निमिष पाटील मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बिना पूर्व सूचना रात में प्रतिमा को हटाकर यातायात तिराहे को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति की प्रतिमा का इस तरह विस्थापन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से प्रतिमा हटाए जाने का कारण सार्वजनिक करने और सम्मानजनक स्थान पर उसे पुन: स्थापित करने की मांग की। मौके पर कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर जेल में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत, बीमारी के बाद आया था दौरा