गोरखपुर जेल में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत, बीमारी के बाद आया था दौरा
गोरखपुर में घरेलू हिंसा के मामले में जेल गए 30 वर्षीय समीर शेख की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
घरेलू हिंसा मामले में जेल गया था समीर शेख।
लीवर-किडनी की बीमारी से पीड़ित था विचाराधीन बंदी।
जेल में दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में मौत।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। घरेलू हिंसा के मामले में तीन दिन पहले जेल गए विचाराधीन बंदी 30 वर्षीय समीर शेख की शुक्रवार रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पीपीगंज के जसवल बाजार निवासी समीर को 19 अगस्त को न्यायालय के आदेश पर जिला जेल में दाखिल किया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, वह पहले से लीवर और किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित था।
जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि समीर को 21 अगस्त की शाम अचानक दौरा पड़ा। जेल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया।
यह भी पढ़ें- नेपाल में क्यों सुलग रही सांप्रदायिक आग? बंगाल से रोहिंग्याओं का पलायन और बदली डेमोग्राफी बनी बड़ी वजह!
इलाज के दौरान रात करीब 8:30 बजे उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने समीर की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी। मजिस्ट्रेट की देखरेख में उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
