‘बहू की वजह से परेशान था बेटा’, गोरखपुर पोस्टमार्टम हाउस पर बिलख पड़े परिजन
गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में इंजीनियर प्रद्युम्न यादव ने आत्महत्या कर ली। परिवार ने उनकी पत्नी अर्पिता को मानसिक प्रताड़ना का जिम्मेदार ठहराया है और दा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
इंजीनियर प्रद्युम्न यादव ने कुसम्ही जंगल में की आत्महत्या।
परिवार ने पत्नी अर्पिता को बताया मानसिक प्रताड़ना का कारण।
दाह संस्कार के बाद पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कुसम्ही जंगल में फंदे से लटककर जान देने वाले इंजीनियर प्रदुम्मन यादव का शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर शव पहुंचते ही परिवार के लोग बिलख पड़े।
परिजनों का कहना था कि बहू अर्पिता की वजह से उनका बेटा लंबे समय से परेशान चल रहा था। दोपहर बाद परिजन शव लेकर कुशीनगर स्थित रवाना हो गए। परिवार ने दाह संस्कार के बाद मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
कुशीनगर जिले के नगर पालिका क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद नगर (बेलवा पल्कधारी सिंह) निवासी 33 वर्षीय प्रदुम्मन यादव भोपाल में काम करते थे। गुरुवार शाम उन्होंने कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर के पास फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले प्रदुम्मन ने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी।
वीडियो को उन्होंने वाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया था। वीडियो में उन्होंने कहा था कि वह जिंदगी से हार चुके हैं और उनकी मौत के लिए पत्नी जिम्मेदार है। उन्होंने बड़े भाई से माफी मांगते हुए माता-पिता का ध्यान रखने की अपील भी की थी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आयुष मंत्री के काफिले के सामने दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर
प्रदुम्मन द्वारा वीडियो स्टेटस लगाने के बाद परिवार के लोगों ने डायल-112 पर फोन कर सूचना दी थी कि वह कुसम्ही जंगल में जान देने जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की, लेकिन जब तक प्रदुम्मन तक पहुंची, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
खबरें और भी
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो को सुरक्षित कर लिया गया है। युवक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
सात साल पहले हुई थी शादी:
परिजनों के मुताबिक, प्रदुम्मन की शादी करीब सात वर्ष पहले अर्पिता से हुई थी। उनकी पांच वर्ष की एक बेटी भी है। पिछले तीन वर्षों से पत्नी मायके में रह रही थी। परिवार का आरोप है कि इसी वजह से प्रदुम्मन मानसिक तनाव में रहने लगे थे।