गोरखपुर में आयुष मंत्री के काफिले के सामने दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में पानी के छींटे पड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' का काफिला रो ...और पढ़ें
HighLights
पानी के छींटे पड़ने पर दो पक्षों में विवाद हुआ।
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' का काफिला रुका।
पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
संवाद सूत्र, भटहट, गोरखपुर। निर्माणाधीन मकान से एक व्यक्ति पर पानी के छींटे पड़ने के बाद दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान उधर से गुजर रहे आयुष मंत्री डाक्टर दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के काफिले को रोकना पड़ा। मंत्री की गाड़ी के सामने बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को खदेड़ा। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। बड़हरिया निवासी बरकतुल्लाह का मकान निर्माणाधीन है। शुक्रवार को गांव के ही जब्बार अली मकान के बगल से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर पानी के कुछ छींटे पड़ गए, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।
आरोप है कि इसके बाद बरकतुल्लाह ने पड़ोसी गांव में रह रहे अपने रिश्तेदारों को फोन कर बुला लिया। थोड़ी देर में दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद फिर बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच उसी रास्ते से आयुष मंत्री का काफिला गुजर रहा था।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 25 लाख लीटर से ज्यादा तेल आया, हो गया खत्म; पंपों पर लगी भीड़
मंत्री के स्कार्ट में चल रहे चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने पथराव देख वाहन रोक दिया और पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को खदेड़ा। दोनों तरफ से चल रहे ईंट-पत्थर के बीच कई पुलिसकर्मी भी फंस गए, जिन्हें उनके साथियों ने किसी तरह से बचाकर निकाला। इसके बाद मंत्री के काफिले को आगे बढ़ाया गया।
खबरें और भी
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने भटहट निवासी बरतुल्लाह, सगीर अहमद, चिलबिलवा निवासी असजद, फरद्दीन, साहिल, मेंहदी हसन, अब्दुल जब्बार और सद्दाब उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। मौके पर बने वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।