गोरखपुर में दारोगा की कार पार्किंग से विवाद, पूर्व सैनिक ने पुलिस से मांगी मदद
गोरखपुर में एक दारोगा द्वारा रास्ते में कार खड़ी करने से पूर्व सैनिक का रास्ता रुक गया। पूर्व सैनिक ने ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
दारोगा ने रास्ते में कार खड़ी कर रास्ता रोका।
पूर्व सैनिक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शिकायत की।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाद सुलझाया, दोनों पाबंद।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रास्ते में दारोगा ने कार खड़ी कर दी जिसकी वजह से पड़ोस में रहने वाले पूर्व सैनिक की गाड़ी फंस गई। मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर पूर्व सैनिक ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर गोरखपुर पुलिस से मदद मांगी और पड़ोसी दरोगा पर दबंगई का आरोप लगाया। पोस्ट सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर कार हटवाकर रास्ता खाली कराया।
मामला एम्स थाना क्षेत्र के महादेवपुरम का है। यहां रहने वाले पूर्व सैनिक सूर्य प्रकाश चौरसिया और उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा धर्मेंद्र सिंह पड़ोसी हैं। आरोप है कि मंगलवार की सुबह धर्मेंद्र सिंह की कार रास्ते में खड़ी थी। इससे सूर्य प्रकाश की गाड़ी आगे नहीं निकल पा रही थी।
उन्होंने पहले रास्ता खाली कराने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो मोबाइल से वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर गोरखपुर पुलिस को टैग कर शिकायत कर दी। इसके बाद एम्स थाने के दारोगा राजेश सिंह मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों से बात की और रास्ते में खड़ी कार हटवाई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर दो लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहां दोनों से बातचीत कर विवाद खत्म कराया। भविष्य में कोई विवाद न इसके लिए शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया।
