Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में गंभीर संक्रमण ने छीन ली एक और रोगी की रोशनी, आज निकाली जाएगी आंख

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 01:07 PM (IST)

    गोरखपुर के न्यू राजेश हाइटेक अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद गंभीर संक्रमण से एक और मरीज की आंख की रोशनी चली गई है, जिससे कुल चार मरीज अंधे हो गए ...और पढ़ें

    सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल में ऑपरेशन कराए रोगियों में गंभीर संक्रमण। सांकेतिक तस्वीर

    सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल में ऑपरेशन कराए रोगियों में गंभीर संक्रमण। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. गोरखपुर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद गंभीर संक्रमण फैला।

    2. एक और मरीज की आंख की रोशनी गई, कुल चार अंधे।

    3. डॉक्टरों ने पीड़ित की संक्रमित आंख निकालने का निर्णय लिया।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जद्दूपट्टी, सिकरीगंज स्थित न्यू राजेश हाइटेक अस्पताल में कराए गए मोतियाबिंद आपरेशन के बाद फैले गंभीर संक्रमण ने एक और रोगी की आंख की रोशनी छीन ली है। अब तक चार रोगियों की आंखों की रोशनी पूरी तरह जा चुकी है।

    ताजा मामले में डॉक्टरों ने संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित रोगी की आंख निकालने का निर्णय लिया है। इससे अन्य रोगियों में दशहत व सभी के स्वजन में आक्रोश है। वे अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और इसकी लिखित शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।

    पिछले दिनों न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल में करीब 30 लोगों का मोतियाबिंद आपरेशन किया गया था। आपरेशन के कुछ ही समय बाद 11 रोगियों की आंख में तेज दर्द, सूजन और पस जैसी शिकायतें सामने आईं। जांच में सभी को गंभीर संक्रमण की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर इन रोगियों को लखनऊ, दिल्ली और वाराणसी के विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    एम्स दिल्ली में भर्ती सहजनवां क्षेत्र के रामपुर गरथोली लखरी निवासी 55 वर्षीय मीरा देवी के पुत्र बुद्धिराम ने बताया कि डाक्टरों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी मां की आंख की रोशनी पूरी तरह जा चुकी है। बुधवार को आपरेशन कर आंख निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल अस्पताल संचालक के परिवार का एक सदस्य उनके साथ रहकर इलाज में सहयोग कर रहा है, लेकिन घर लौटने के बाद वे पूरे मामले को सामने रखेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में फरवरी से बंद होंगी मैनुअल फाइलें, डीएम ने की ई-ऑफिस और जनसुनवाई अनिवार्य

    सिकरीगंज क्षेत्र के इन्नाडीह निवासी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि उनके भाई अर्जुन सिंह व राजेंद्र सिंह ने भी मोतियाबिंद का आपरेशन कराया था। अर्जुन सिंह की बाई आंख की रोशनी पूरी तरह जा चुकी है। सीएमओ से इसकी लिखित शिकायत की जाएगी। इसके अलावा देवराजी देवी व रामदरश की आंख की भी रोशनी चली गई है।