Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में फर्जी दारोगा बन सफाईकर्मी ने बुजुर्ग से 20 हजार लूटे, CCTV फुटेज से खुली गई थी पोल

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 02:28 PM (IST)

    गोरखपुर में एक सफाईकर्मी ने खुद को दारोगा बताकर एक बुजुर्ग से 20 हजार रुपये लूट लिए। बुजुर्ग रेलवे जीएम ऑफिस के पास एसबीआई से पैसे निकालकर लौट रहे थे। ...और पढ़ें

    कैंट थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - सौ. इंटरनेट मीडिया

    कैंट थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - सौ. इंटरनेट मीडिया 

    HighLights

    1. सफाईकर्मी ने फर्जी दारोगा बन बुजुर्ग से 20 हजार लूटे।

    2. सीसीटीवी फुटेज से आरोपी विक्की बांसफोड़ की हुई पहचान।

    3. पुलिस ने लूटी रकम बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। फर्जी दारोगा बनकर लूट करने वाले नगर निगम के सफाईकर्मी को कैंट थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने चेकिंग के नाम पर एक बुजुर्ग से 20 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया था। पुलिस ने सीसी कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसे दबोच लिया और लूटी गई रकम भी बरामद कर ली।

    खोराबार क्षेत्र के जंगल सिकरी निवासी रामसती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर के पत्रवाहक हैं। छह अप्रैल की सुबह करीब 10:45 बजे वह रेलवे जीएम आफिस के सामने स्थित एसबीआइ की शाखा से 20 हजार रुपये निकालकर पैदल लौट रहे थे।

    इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने खुद को दारोगा बताते हुए उन्हें रोक लिया और गांजा तस्करी का आरोप लगाकर चेकिंग के नाम पर उनका बैग ले लिया। इसके बाद आरोपित बैग में रखे रुपये लेकर फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें- ओवरब्रिज हादसे के बाद गोल्डेन साहनी छेड़खानी व अपहरण प्रयास मामले में रिमांड पर, पुलिस ने कसा शिकंजा

    घटना की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी विक्की बांसफोड़ के रूप में हुई, जो नगर निगम में सफाईकर्मी है।

    खबरें और भी

    रेलवे चौकी प्रभारी अमित चौबे की टीम ने मंगलवार सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा गया 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिया गया। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश पहले भी जेल जा चुका है।