Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में सेवानिवृत्त दारोगा की दुकान से नकली नोटों का पर्दाफाश, पुलिस की जांच जारी

    Updated: Wed, 27 May 2026 11:15 AM (IST)

    गोरखपुर में नकली नोट बनाने और चलाने का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक सेवानिवृत्त दारोगा की दुकान का इस्तेमाल इस अवैध धंधे के लिए किया जा रहा था। पु ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. सेवानिवृत्त दारोगा की दुकान में नकली नोटों का धंधा।

    2. पुलिस, आरबीआई और एटीएस कर रही मामले की जांच।

    3. मुख्य सरगना की तलाश में बिहार में पुलिस की दबिश।

    संवाद सूत्र, चरगांवा, (गोरखपुर)। नकली नोट बनाने और चलाने का मामला पर्दाफाश होने के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। मंगलवार को पुलिस की जांच के बीच कई दुकाने बंद रही। जेल भेजे गए आरोपितों ने तीन महीने पहले शाहपुर थाना के पादरी बाजार स्थित सरस्वतीपुरम कालोनी में सेवानिवृत्त दारोगा के मकान में स्थित दुकान को किराए पर लिया था। वहीं आरबीआइ के बाद एटीएस की टीम ने भी नकली नोट की जांच शुरू कर दी। गुलरिहा पुलिस से टीम ने पूछताछ कर आगे की जांच में जुट गई है।

    सेवानिवृत्त दाराेगा ने बताया कि उनका दो मंजिला मकान बेटे के नाम से है। भवन की निचली मंजिल पर कई दुकानें संचालित हैं, जबकि ऊपरी मंजिल पर किराएदार परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि तीन महीने पहले एक दुकान किराए पर ली गई थी।

    बिजली का काम करने वाले विवेक नामक व्यक्ति के माध्यम से उनकी दुकान किराए पर दिलाई गई थी। विवेक ने परिचित बताते हुए दुकान देने का अनुरोध किया था। पुलिस के आने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी दुकान में नकली नोट बनाने और चलाने का अवैध धंधा चल रहा था।

    आरोपितों ने एक महीने का भाड़ा भी नहीं दिया है। सेवानिवृत्त दाराेगा ने बताया कि उनका परिवार बिछिया में निवास करता है। उधर, मंगलवार की सुबह से शाम तक गुलरिहा और शाहपुर थाने की पुलिस पादरी बाजार क्षेत्र में स्थित दुकानों और लोगों से पूछताछ करती रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गलत लेन में चलने वालों पर होगी कार्रवाई, रिंग रोड पर लगा बैरियर

    इस दौरान पड़ोस के दुकानदारों ने बताया कि दिनभर में दो से तीन घंटे ही उस दुकान का शटर खुलता था। शेष समय बंद रहता था। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि नकली नोट के मामले में अन्य आरोपितों की जांच चल रही है। इसके सरगना की तलाश में पुलिस की दो टीमे बिहार के पटना में दबिश दे रही है।