Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में गलत लेन में चलने वालों पर होगी कार्रवाई, रिंग रोड पर लगा बैरियर

    Updated: Wed, 27 May 2026 10:57 AM (IST)

    गोरखपुर यातायात पुलिस ने गलत लेन में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, खासकर रिंग रोड पर बैरियर लगाकर जाम और दुर्घटनाओं को रोकने का प्र ...और पढ़ें

    धर्मशाला पर सिमेंट का बैरियर लगाकर सुधारी जाएगी व्यवस्था। जागरण

     धर्मशाला पर सिमेंट का बैरियर लगाकर सुधारी जाएगी व्यवस्था। जागरण

    HighLights

    1. गलत लेन में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई शुरू।

    2. रिंग रोड पर बैरियर लगाकर यातायात नियंत्रित किया।

    3. सीसीटीवी से बैरियर हटाने वालों पर जुर्माना लगेगा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर में गलत लेन से वाहन चलाकर जाम और दुर्घटना की समस्या पैदा करने वालों पर अब यातायात पुलिस सख्ती करेगी। जागरण में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर एसपी यातायात ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरकेबीके के पीछे रिंग रोड से आकर पैडलेगंज की ओर गलत दिशा में जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए मौके पर एक यातायात पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड की तैनाती की जाएगी, जो वाहनों को बायीं लेन से भेजने का काम करेंगे। मंगलवार की शाम बैरियर लगाकर यह व्यवस्था शुरू भी कर दी गई।

    जागरण ने अपने समाचारीय अभियान में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात विभाग सक्रिय हुआ है। आरकेबीके के पीछे से आने वाले वाहन नौकायन मार्ग तक पहुंचने के बाद बायीं लेन का पालन करने के बजाय दायीं ओर से पुलिस चौकी के सामने होकर सीधे पैडलेगंज जाने का प्रयास करते थे।

    इससे सामने से आने वाले वाहनों की आवाजाही बाधित होती थी और करीब 15 से 20 मिनट तक लंबा जाम लग जाता था। तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। अब ऐसे वाहनों को बायीं लेन से आगे भेजकर चंपादेवी पार्क के पास बने कट के रास्ते पैडलेगंज की ओर मोड़ा जाएगा। एसपी यातायात के निर्देश पर वहां बैरियर लगाते हुए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

    इसी प्रकार धर्मशाला पुलिस चौकी के पास रात नौ बजे के बाद कट पर लगे बैरियर हटाकर वाहन चालकों द्वारा आवागमन शुरू कर दिया जाता था, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा था। अब यहां स्थायी सीमेंट का बैरियर लगाया जाएगा, ताकि कोई उसे हटा न सके। यदि कोई बैरियर हटाने का प्रयास करेगा तो पास में लगे सीसी कैमरों की मदद से उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। तारामंडल स्थित सेलटैक्स तिराहे पर भी गलत लेन में चलने वाले वाहनों को होमगार्ड की तैनाती कर रोका जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में राप्ती नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

    वहीं असुरन की ओर से आने वाले वाहनों को धर्मशाला पुल से उतरते ही इधर-उधर मुड़ने से रोकने के लिए बैरियर लगाकर आगे से डायवर्ट किया जाएगा, जिससे गोलघर काली मंदिर के पास लगने वाले जाम से राहत मिल सके। एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रिंग रोड पर बैरियर लगाकर वाहनों को गलत लेन से पैडलेगंज आने से रोक दिया गया है। बावजूद इसके कोई वाहन आता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अन्य स्थलों पर भी सख्ती का निर्देश दिया गया है।