Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Fog In UP: खराब मौसम के चलते देरी से हुई दिल्ली-मुंबई की उड़ानें, यात्री हुए परेशान

    Updated: Sat, 27 Dec 2025 07:34 AM (IST)

    Gorakhpur Flight Delays: खराब मौसम के कारण गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई की उड़ानें शुक्रवार को देरी से संचालित हुईं। स्पाइसजेट और इंडिगो की उड़ ...और पढ़ें

    शेड्यूल बिगड़ा, एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार। जागरण

    शेड्यूल बिगड़ा, एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार। जागरण

    HighLights

    1. खराब मौसम के कारण गोरखपुर से उड़ानें देरी से चलीं।

    2. दिल्ली और मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

    3. यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। UP Weather Today: खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली दिल्ली और मुंबई की उड़ानें देरी से रहीं। स्पाइसजेट व इंडिगो की उड़ानों के निर्धारित समय में बदलाव से यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। एयरपोर्ट पर दिनभर यात्री परेशान दिखे।

    स्पाइसजेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट सुबह 10:50 बजे की जगह 58 मिनट की देरी से पहुंची।इसी तरह इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट, जो शाम 4:10 बजे उतरनी थी, वह करीब ढाई घंटे की देरी से शाम 6:34 बजे लैंड हुई।

    आगमन में देरी का सीधा असर प्रस्थान पर भी पड़ा। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान निर्धारित समय 11:30 बजे के बजाय दोपहर 12:43 बजे रवाना हुई। वहीं, मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम चार बजे के स्थान पर 5:03 बजे उड़ान भर सकी।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में लिफ्ट देकर पुल के नीचे खींच ले गया, किया दुष्कर्म का प्रयास

    दिल्ली के लिए इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट भी काफी विलंब से संचालित हुई और यह शाम 4:40 बजे के बजाय रात 7:52 बजे रवाना हो पाई।उड़ानों में लगातार देरी से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

    खबरें और भी