Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में फोरलेन और सिक्सलेन फ्लाईओवर पर कब से फर्राटा भरेंगे वाहन? सामने आया बड़ा अपडेट

    Updated: Sat, 03 Jan 2026 07:51 PM (IST)

    गोरखपुर में ट्रांसपोर्टनगर से देवरिया बाईपास तक सिक्सलेन और देवरिया बाईपास पर फोरलेन फ्लाईओवर फरवरी में वाहनों के लिए खुल जाएंगे। सेतु निगम ने निर्माण ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फरवरी में खुलेंगे गोरखपुर के सिक्सलेन और फोरलेन फ्लाईओवर।

    2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में काम में आई तेजी।

    3. 429.49 करोड़ की लागत से यातायात होगा सुगम।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर से देवरिया बाईपास के आगे तक सिक्सलेन और देवरिया बाईपास फोरलेन फ्लाईओवर पर फरवरी में वाहन दौड़ने लगेंगे। कार्यदाई संस्था सेतु निगम ने दोनों फ्लाईओवर का काम तेज करा दिया है।

    देवरिया बाईपास की तरफ फोरलेन के लिए पिलर का काम तेजी से चल रहा है तो सिक्सलेन के लिए पैडलेगंज की तरफ एप्रोच निर्माण शुरू हो गया है। यहां मिट्टी गिराई जा रही है। सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने कहा कि फरवरी में दोनों फ्लाईओवर खाेलने की योजना है।

    ट्रांसपोर्टनगर चौराहा से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की तरफ छह लेन फ्लाईओवर और देवरिया बाईपास की तरफ चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण फरवरी 2023 में शुरू हुआ था।

    इससे पहले कार्य को 18 नवंबर 2022 में स्वीकृति मिली थी। दोनों फ्लाईओवर के निर्माण पर 429.49 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। निर्माण कार्य इसी महीने पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

    लखनऊ राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण शुरुआत में काम धीमी गति से हुआ। निर्माण की सुस्त गति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई तो अधिकारियों ने समीक्षा तेज कर दी।

    खुद मुख्यमंत्री ने भी छह लेन व चार लेन फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद काम में तेजी आ गई।

    फ्लाईओवर के ऊपर बनेगा चौराहा

    देवरिया बाईपास पर छह लेन फ्लाईओवर के ऊपर चौराहा बनेगा। यहां वाहनों की गति नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे। सेतु निगम पुलिसकर्मियों के बैठने की व्यवस्था भी कराएगा।

    ट्रांसपोर्टनगर से सीधे पैडलेगंज व देवरिया बाईपास पहुंचेंगे

    छह लेन व चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण होने के बाद राहगीरों को काफी सहूलियत हो जाएगी। लखनऊ या वाराणसी की तरफ से तारामंडल की ओर जाने वाले यात्री ट्रांसपोर्टनगर में छह लेन फ्लाईओवर के ऊपर से होते हुए देवरिया बाईपास पर चार लेन फ्लाईओवर से उतर जाएंगे।

    इससे ट्रांसपोर्टनगर, महेवा, रुस्तमपुर, नहर रोड, देवरिया बाईपास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह पैडलेगंज की ओर से लखनऊ या वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहन देवरिया बाईपास के पास सिक्सलेन फ्लाईओवर से होते हुए ट्रांसपोर्टनगर पहुंच जाएंगे।

    खबरें और भी