गोरखपुर फोरलेन पर भीषण कार हादसा: तेज रफ्तार बनी वजह, एयरबैग ने बचाई दो जानें
गोरखपुर के बेलीपार में वाराणसी फोरलेन पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पाइप से टकरा गई, जिससे कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार ...और पढ़ें

वाराणसी फोरलेन पर चंनऊ गांव के पास शनिवार सुबह हुआ हादसा। जागरण
HighLights
तेज रफ्तार कार पाइप से टकराकर पलटी।
गोरखपुर फोरलेन पर हुआ भीषण सड़क हादसा।
एयरबैग खुलने से दो लोगों की जान बची।
संवाद सूत्र, बेलीपार (गोरखपुर)। वाराणसी फोरलेन पर तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी। शनिवार तड़के चंनऊ गांव के पास शहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे जीएस पाइप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पलट गई,एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार दो लोगों की जान बच गई।
घटना सुबह पांच बजे बेलीपार के चंनऊ गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुई। बताया जा रहा है कि सफेद कार गोरखपुर से कौड़ीराम की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और शीशे टूटकर बिखर गए।
आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में चारपान गांव के रहने वाले राजेश यादव व उनके रिश्तेदार सवार थे। दोनों लोग शहर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची बेलीपार थाना पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में फरियादी महिला से थाने में मारपीट, दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
सुरक्षा इंतजामों की होगी समीक्षा
हादसे की सूचना पर पहुंची बेलीपार थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और कार की स्थिति, टायरों के निशान और पाइप से टकराने के कोण की जांच की। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चालक ने नियंत्रण रफ्तार अधिक होने,टायर फटने या नशे में होने के कारण खोया।