Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गला दबाकर हुई थी युवती की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; DNA जांच को सुरक्षित रखी गई हड्डी

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 03:19 PM (IST)

    गोरखपुर में गंगोत्री यादव की हत्या गला दबाकर की गई थी, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई। शव दुकान में अत्यधिक सड़ी हुई अवस्था में मिला था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना के कोट कमहरिया गांव की रहने वाली गंगोत्री यादव की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसकी पुष्टि बुधवार की देर रात डेढ़ बजे वीडियोग्राफी के साथ दो चिकित्सकों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई।

    इस दौरान युवती के स्वजन मौके पर नहीं थे। चिकित्सकों के अनुसार शव पांच दिन से अधिक पुराना था। इससे पूरा शव काफी सड़ चुका था और कीड़े भी पड़ गए थे।

    चिकित्सकों ने बिसरा के साथ हड्डी भी सुरक्षित रखी है, जिससे की स्वजन कभी सवाल करें कि शव उनकी पुत्री का नहीं है तो डीएनए जांच कराकर पहचान कराई जा सके। इधर, मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस की तीन टीमे फरार चल रहे अनिल और दीपक की तलाश में जुटी है। वहीं आशंका में कैंट पुलिस ने गंगोत्री के स्वजन को भी बैठा रखा है।

    गंगोत्री यादव 12 वर्ष से गोरखनाथ थाना के कौड़िहवा में किराए के मकान में रहती थी। सात वर्ष से वह एमपी बिल्डिंग में स्थित राकेश सिंह पहलवान की दुकान को किराए पर लेकर फ्लैक्स प्रिंटिंग, मोहर, फोटोकापी और टाइपिंग का काम करती थी।

    इसके साथ जिला अस्पताल के पास का रहने वाला अनिल गुप्ता भी साझेदार था। स्वजन का कहना है कि रविवार को गंगोत्री और अनिल दुकान खोले थे। लेकिन, इसके बाद से न तो अनिल का पता है और न ही गंगोत्री अपने मकान पर गई। दुकान का शटर बाहर से गिरा था हुआ था। इसलिए किसी को आशंका भी नहीं हुई।

    खबरें और भी

    बुधवार की सुबह जब अगल-बगल के दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। इसके बाद एक दुकानदार ने कचहरी चौराहे पर खड़े यातायात पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कैंट पुलिस दुकान पर पहुंची और शटर उठाकर अंदर गई तो युवती का शव जमीन पर पड़ा पाया।

    यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में फावड़े से सिर काट कर महिला की हत्या, दो बच्चे भी हुए घायल

    शव सड़ गया था, कीड़े पड़ गए थे

    गर्मी के कारण शव सड़ गया था, उसमें कीड़े पड़ गए थे, पानी भी निकल रहा था। दुर्गंध और घटना की जानकारी होने पर दुकान के बाहर भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए फोरेंसिंक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए।

    उधर, दो दिन से मोबाइल फोन बंद होने से सुबह गंगोत्री के पिता राजेंद्र, दो बड़े भाई रमेश और श्रीनिवास भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।