आपसी विवाद में फावड़े से सिर काटकर महिला की हत्या, दो बच्चे भी हुए घायल
देवरिया के रामपुर बनहर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी चाची रविता देवी (42) पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देवरिया। महिलाओं के आपसी विवाद में एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष की महिला पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर कट गया और वह लहूलुहान होकर गिर गई।
स्वजन व आसपास के लोग उसे उपचार के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में हमलावर की मां व बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
युवक के रिश्ते में चाची लगती थी महिला
महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में दो पट्टीदारों के बीच हपारिवारिक विवाद बुधवार देर रात शुरू हो गया। जिसमें एक पक्ष के एक युवक ने दूसरे पक्ष की 42 वर्षीय रविता देवी पत्नी उमेश विश्वकर्मा पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में महिला का सिर कट गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी।
महिला युवक के रिश्ते में चाची लगती थी। बीच-बचाव में दो बच्चे घायल हो गए। सीओ सिटी संजय रेड्डी और महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
आरोपित के घर से सभी लोग फरार हैं। मृत महिला का पति विदेश रहता है। मृत महिला की दो लड़कीयां और एक लड़का है। बड़ी लड़की 18 वर्षीय आंचल, दूसरी बेटी 13 वर्षीय अर्चना और लड़का 11 वर्षीय शिव विश्वकर्मा है।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि आपसी विवाद में फावड़े से हमला कर महिला की हत्या की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- देवरिया बैतालपुर हत्या का खुलासा, मुखबिरी के शक में हुई थी पप्पू यादव की हत्या, चार गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- देवरिया में मामी ने शादी का झांसा देकर भांजी को बेचा, पांच माह बाद लौटी पीड़िता