गोरखपुर में इंडस्ट्रीज को नई उड़ान: सहजनवा के भगवानपुर, भीटी और नरकटहा में जमीन अधिग्रहण की तैयारी
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) सहजनवा क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए तीन गांवों से करीब 70 एकड़ जमीन का ...और पढ़ें

HighLights
गीडा सहजनवा में 70 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करेगा।
भगवानपुर, भीटी रावत, नरकटहा गांवों में होगी जनसुनवाई।
औद्योगिक विकास के लिए भूमि की उपलब्धता बढ़ेगी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) सहजनवा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए तीन गांवों में करीब 70 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगा। लंबे समय से लंबित इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पांच नवंबर को संबंधित ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें किसान खुले मंच पर अपनी आपत्तियां और समस्याएं रख सकेंगे।
सहजनवा क्षेत्र के भगवानपुर, भीटी रावत और नरकटहा में औद्योगिक विकास के लिए जमीन अधिग्रहित की जानी है। इसमें सर्वाधिक 40 एकड़ जमीन नरकटहा में, 20 एकड़ भीटी रावत में और करीब 10 एकड़ भगवानपुर में अधिग्रहित होनी है। जनसुनवाई के माध्यम से जिला प्रशासन किसानों की सहमति और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेगा। इसके लिए गीडा और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, जनसुनवाई में किसानों की बात सुनने और उनकी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अधिग्रहण की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- पिंक बस सेवा: महिलाओं के लिए बनी बसें अब पुरुषों से भरी, जानें क्यों नहीं मिली महिला यात्री
छोटे भूखंडों की अधिक मांग
धुरियापार की अपेक्षा सहजनवा औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योगों के लिए छोटे आकार के भूखंडों की मांग अधिक है। ऐसे में नए औद्योगिक भूखंड विकसित करने के लिए जमीन की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। तीन गांवों में प्रस्तावित अधिग्रहण से औद्योगिक विस्तार का रास्ता खुलने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।