गोरखपुर: जांघ की हड्डियां टूटीं...आंतें बाहर; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से सिपाही की बर्बरता की कहानी
गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र (रोहिन नदी के किनारे चिउटहा श्मशान घाट) में अपहृत बच्ची की बेहद क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई। मासूम के दोनों हाथ पीछे बंधे ...और पढ़ें

बाएं आरोपी व चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा पुल के पास स्थित श्मशान घाट पर बने टीनशेड के पास पहुंची पुलिस फोर्स। जागरण
HighLights
हाथ बांधकर की गई बर्बरता, शरीर पर मिले गहरे घाव।
सिर को पहुंचाया गया नुकसान, फोरेंसिक टीम ने जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य।
पुलिस लाइन स्थित कमरे से खून से सनी वर्दी बरामद।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अपहृत बच्ची के साथ बर्खास्त सिपाही ने उस सीमा तक दरिंदगी की, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट उसकी हैवानियत बयां कर रही है।
बच्ची के दोनों हाथ कपड़े से पीछे बंधे थे, सिर क्षत-विक्षत कर पहचान मिटाने की कोशिश की गई, दोनों पैरों की कुल आठ उंगलियां काट दी गईं, दोनों जांघों की हड्डियां टूटी थीं, पेट पर गहरे कट के निशान थे और आंतें बाहर निकल आई थीं।

चिउटहा स्थित रोहिन नदी के किनारे श्मशान के पास कमरे में खून के निशान। जागरण
गले, चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम की जांच में आरोपित के कपड़ों पर खून के निशान मिले, जिसे वह धोकर मिटाने का प्रयास कर चुका था। घटना स्थल पर मिला शव इतना विकृत था कि लग रहा था मानो किसी जानवर ने अपना शिकार किया हो। तीन डॉक्टरों (दो पुरुष, एक महिला) की टीम ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। डीएनए के लिए नाखून, सिर के बाल और स्किन के नमूने प्रिजर्व किए गए हैं।

चिउटहा स्थित रोहिन नदी के किनारे शवदाह गृह में बच्ची की हुई हत्या। जागरण
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मासूम के साथ इतनी क्रूरता की गई कि उसके शरीर का कोई भी अंग सुरक्षित नहीं बचा। डॉक्टरों की टीम ने पाया कि बच्ची के दोनों हाथ कपड़े से पीछे बंधे थे, जिससे साफ है कि उसे विरोध करने का मौका भी नहीं दिया गया। उसके सिर को इस तरह क्षत-विक्षत किया गया मानो जानबूझकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई हो।

चिउटहा स्थित रोहिन नदी के किनारे शवदाह गृह में बच्ची की हुई हत्या। जागरण
आठ उंगलियां काट दी गई थीं, दोनों जांघों की हड्डियां टूटी हुई थीं, पेट पर कट के गहरे निशान थे और आंतें बाहर निकल आई थीं। गले, चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इतनी क्रूरता शायद ही किसी इंसान की जानवरता को बयां कर सके।
खबरें और भी

घटना स्थल पर तैनात पुलिस। जागरण
यह भी पढ़ें- गोरखपुर बालिका हत्याकांड: बरगदवा और शेरपुर चमराहे टोल के फुटेज ने खोला राज, देखे गए 200 सीसीटीवी कैमरे
आरोपित ने गला घोंटकर हत्या की बात कही, लेकिन शरीर पर मिले घाव देखकर लग रहा था कि धारदार हथियार से उसे मारा गया है। गुरुवार की भोर में फोरेंसिक टीम ने पुलिस लाइन स्थित सिपाही के कमरे से उसकी वर्दी बरामद की जिस पर खून के निशान मिले। फोरेंसिक टीम ने कमरे व घटनास्थल से कई और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जा रहा है।