गोरखपुर के होटल में मिला मजदूर का शव, आत्महत्या की आशंका
गोरखपुर के तरकुलहा मोड़ स्थित एक होटल में 20 वर्षीय मजदूर प्रमोद का शव टिनशेड की पाइप से लटकता मिला। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है और मामले की जांच ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर के तरकुलहा मोड़ स्थित होटल में मिला शव।
20 वर्षीय मजदूर प्रमोद गमछे से लटका पाया गया।
पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई, जांच जारी।
संवाद सूत्र, मुंडेरा बाजार (गोरखपुर)। तरकुलहा मोड़ स्थित एक होटल में बुधवार की सुबह सनसनी फैल गई। यहां यादव होटल हांडी मीट की दुकान के अंदर बने कमरे के पीछे टिनशेड की पाइप से एक 20 वर्षीय युवक का शव गमछे के सहारे लटकता हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही चौरी चौरा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान बहराइच जिले के विशेशगंज थाना क्षेत्र स्थित टिकोरी गांव निवासी 20 वर्षीय प्रमोद पुत्र राजेन्द्र गौतम के रूप में हुई है। होटल मालिक राहुल यादव ने पुलिस को बताया कि प्रमोद पिछले एक वर्ष से उनके यहां भोजन बनाने का काम करता था।
मंगलवार की रात वह रोजाना की तरह होटल बंद करके अपने घर चले गए थे। बुधवार की सुबह उन्हें मजदूरो द्वारा खुदकुशी किए जाने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त होटल में काम करने वाले दो अन्य मजदूर भी उसी मकान में मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर गीडा में पांच होटलों पर छापा, दो सील, तीन संचालक फरार
प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रमोद होटल में मजदूरी करता था। उसने बुधवार की भोर में होटल के पिछले टिनशेड की पाइप में गमछा बांधकर खुदकुशी की है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस अन्य मजदूरों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है।