गोरखपुर में अंतरजातीय प्रेम के विरोध में था परिवार, पंचायत के बाद हुई शादी
गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में एक अंतरजातीय प्रेमी युगल की शादी को लेकर परिवारों में विरोध था। घंटों पंचायत और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवार ...और पढ़ें

घंटों पंचायत और दिन भर चली मान-मनौव्वल के बाद माने दोनों परिवार। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
अंतरजातीय प्रेम विवाह पर परिवार का विरोध।
घंटों पंचायत, पुलिस के हस्तक्षेप से सहमति।
युगल की मंदिर में कराई गई शादी।
-
- एक ही गांव का प्रेमी युगल साथ रहने की जिद पर अड़ा था,मंदिर में हुई शादी
संवाद सूत्र, मुंडेरा बाजार, (गोरखपुर)। अंतरजातीय प्रेम को लेकर चौरीचौरा क्षेत्र के शत्रुधनपुर गांव में शनिवार को दिन भर हंगामा चला। युवक और युवती शादी की जिद पर अड़े रहे, जबकि दोनों परिवार शुरू में इसके लिए तैयार नहीं थे।
गांव में हुई पंचायत के बाद कोई हल नहीं निकला तो दोनों पक्ष के लोग चौरीचौरा थाने पहुंच गए। घंटों चली बातचीत के बाद आखिरकार दोनों परिवार मान गए, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में युगल की शादी करा दी गई।
शत्रुधनपुर गांव के रहने वाले युवक और युवती लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति से होने के कारण परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। शनिवार को मामला खुलकर सामने आने के बाद गांव में पंचायत बैठी। दोनों पक्षों के बीच घंटों तक समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में हर होटल-ढाबे पर क्यूआर कोड, ग्राहक कर सकेंगे ऑनलाइन शिकायत
विवाद बढ़ने पर मामला चौरीचौरा थाने पहुंच गया। थाने में पुलिस ने दोनों परिवारों और गांव के लोगों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया। युवक और युवती दोनों बालिग थे और अपने फैसले पर अड़े रहे।
काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद गांव के एक मंदिर में दोनों की शादी संपन्न कराई गई। शादी के दौरान दोनों परिवारों के लोग, ग्रामीण और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।