गोरखपुर में नया नहीं है ISIS के मॉड्यूल, अब्बासी के बाद फिर सामने आया खतरा
गोरखपुर में आईएसआईएस मॉड्यूल की मौजूदगी नई नहीं है, पहले अहमद मुर्तजा अब्बासी के गोरखनाथ मंदिर हमले से यह चर्चा में आया था। हाल ही में एक पेंट कारोबार ...और पढ़ें

ईलाहीबाग में यूपी एटीएस व एनआईए के छापा के दौरान गली में लोगों को रोकती पुलिस। जागरण
HighLights
गोरखपुर में आईएसआईएस मॉड्यूल की मौजूदगी नई बात नहीं है।
अहमद मुर्तजा अब्बासी ने 2022 में गोरखनाथ मंदिर पर हमला किया था।
हालिया छापे से आतंकी संगठन की गहरी जड़ें होने की आशंका।
आशुतोष मिश्र, गोरखपुर। पेंट कारोबारी के घर एनआइए और यूपी एटीएस की छापेमारी के बाद चर्चा में आए खूंखार आतंकी संगठन आइएसआइएस का माड्यूल गोरखपुर में नया नहीं है। इसके पहले 2022 में आतंकी अहमद मुर्तजा अब्बासी के चलते यह कट्टरपंथी संगठन चर्चा में आया था। तीन अप्रैल, 2022 को गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवानों पर हमला कर अहमद मुर्तजा अब्बासी ने सनसनी फैला दी थी।
तब जांच में सामने आया था कि अहमद मुर्तजा अब्बासी शहर में रहकर देश के विरुद्ध गहरी साजिश रचने में जुटा था। मुर्तजा यहां आइएसआइएस का माड्यूल खड़ा करने में लगा था। तीन अप्रैल, 2022 की गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमले की दुस्साहसिक घटना के बाद चर्चा में आया मुर्तजा अपनी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पहले से खुफिया एजेंसियों के रडार पर था।
सूत्रों के मुताबिक, जून 2021 को आइबी ने उसे लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी। आइबी इसके बाद लगातार उस पर नजर रखे थी, क्योंकि वह सिर्फ मुर्तजा को पकड़ना नहीं, बल्कि उसके पूरे नेटवर्क को उजागर करना चाहती थी। इसी बीच मुर्तजा की गतिविधियों की भनक पाकर गोरखनाथ की घटना से पहले एटीएस ने मुर्तजा के घर दबिश दे दी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में NIA की कार्रवाई के बाद सन्नाटा, फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुलेंगी परतें
मुर्तजा एटीएस की गिरफ्त में आने से तो बच गया, लेकिन इस घटना ने उसकी योजना को उलट-पुलट डाला। इसका परिणाम रहा कि उसे पहले से तय अपनी दिल्ली यात्रा टाल दी और उसका एयर टिकट उसके पास पड़ा का पड़ा रह गया। मुर्तजा भी नेपाल भाग गया। खुफिया एजेंसियां मुर्तजा की गिरफ्तारी के बाद उसके नेटवर्क की टोह लेने नेपाल भी गई थीं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी।
खबरें और भी
अब एक बार फिर शहर में आइएसआइएस और एक्यूआइएस जैसे खूंखार आतंकी संगठनों को लेकर चर्चा में है। कमाल अहमद के घर छापे और उसके भांजे के आनलाइन आतंकवाद के प्रचार-प्रसार के साक्ष्य सामने आने के बाद यह आशंका और गहरा गई है कि इस आतंकी संगठन ने अपनी जड़ें यहां भी फैला ली हैं।