Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर: 1 लाख के विवाद में सराफा कारोबारी की हत्या, CCTV फुटेज की मदद से 2 आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 10:34 AM (IST)

    गोरखपुर में सराफा कारोबारी रामलाल वर्मा की उधार के एक लाख रुपये मांगने पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार क ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. सराफा कारोबारी रामलाल वर्मा की हत्या उधार के पैसों के लिए।

    2. गले पर चाकू से छह वार कर श्वास नली काटी गई।

    3. सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर दो आरोपी हिरासत में लिए गए।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर सराफा कारोबारी रामलाल वर्मा की हत्या की गई। आरोपितों ने उनके गले पर छह बार चाकू से हमला किया, जिससे उनकी श्वास नली कट गई। गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई।

    बेलीपार पुलिस ने बेटे संजय की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया। दोबारा से घटना स्थल और मलाव चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर हत्या के कारण और गायब सोने की चेन व अंगूठी का पता लगाने में जुटी है।

    मलाव निवासी 70 वर्षीय रामलाल वर्मा परिवार के साथ कौड़ीराम में रहते थे। तीन पुत्रों में बड़ा बेटा संजय भी दुकान खोल रखा है। जबकि रामलाल मलाव चौराहे पर ज्वेलरी और बर्तन की दुकान चलाते थे। बुधवार सुबह 10 बजे दुकान के लिए घर से निकले थे। लेकिन, दुकान नहीं पहुंचे। इसी बीच शाम चार बजे कसिहार-मलाव बंधे की तरफ पशु चराने गए चरवाहों ने राप्ती नदी में एक शव उतराता देख बेलीपार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    गुरुवार की देर शाम शव का पोस्टमार्टम हुआ तो गले पर चाकू से छह बार हमला होने और श्वास नली के कटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके पूर्व में सुबह बड़े बेटे संजय वर्मा ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दुकान के लिए निकले उनके पिता की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया, उनके गले से सोने की चेन और अंगुली में पहनी गई अंगूठी भी गायब है।

    खबरें और भी

    तहरीर के आधार पुलिस हत्या का केस दर्ज कर घटना स्थल पर पहुंचकर दोबारा से जांच शुरू की। यहां से साक्ष्य एकत्र कर टीम मलाव चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

    बाइक से ले जाते हुए दिखे दो आरोपित
    कैमरे की जांच में पुलिस को 10:40 बजे एक बाइक पर रामलाल वर्मा को ले जाते हुए दो आरोपित दिखे, जिसमें एक आरोपित रामलाल को बैठाकर ला रहा है और चौराहे पर बाइक रोक देता है। इसके बाद दूसरा आरोपित पीछे से आकर बैठ जाता है। आरोपितों की पहचान करने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने उठा लाई और उनसे पूछताछ कर रही है।

    बार-बार रुपये मांगने से नाराज था
    पुलिस के अनुसार अब तक की पूछताछ में एक आरोपित की रामलाल वर्मा से जान पहचान थी, उसने बाइक खरीदने के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीत जाने पर रामलाल उस आरोपित से रुपये मांग रहे थे, जिससे वह परेशान हो चुका था। बुआ,मामा व मौसा के बेटे संग मिलकर वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाई।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में इसी साल पुराने पते पर लौटेगा कलेक्ट्रेट, 19 विभाग एक ही छत के नीचे होंगे संचालित

    आटो से उतरते ही बाइक पर बैठाया
    पूछताछ के क्रम में आरोपित ने पुलिस को बताया कि कसीहार बंधे पर आटो से उतरते ही रामलाल को उसने अपनी बाइक पर बैठा लिया, जान पहचान होने के चलते रामलाल भी बाइक पर बैठ गए। इसके बाद दोनों मलाव चौराहे पर पहुंचे, जहां आरोपित का ममेरा भाई भी बाइक के पीछे बैठ गया। इसके बाद दोनों आरोपित सराफा कारोबारी को लेकर वहां से निकले।

    मंदिर दर्शन के बहाने बंधे पर रुके
    पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कसिहार-मलाव बंधे पर पहुंचने के बाद उन्होंने रामलाल से मंदिर में दर्शन के लिए कहा और बाइक रोक दी। इसके बाद दोनों आरोपित नीचे उतरे। इसी बीच ममेरे भाई ने रामलाल का दोनों हाथ पीछे की तरफ करके पकड़ लिया और उधार लेने वाला आरोपित ताबड़तोड़ रामलाल के गले पर चाकू से हमला कर दिया। अचेत होेन पर दोनों ने उन्हें उठाकर राप्ती नदी में फेंक दिया।

    चार ने बनाई योजना, दो ने की हत्या
    हिरासत में लिए गए आरोपितों ने बताया कि हत्या की योजना बनाने में चार लोग शामिल है। इसमें तीन रिश्तेदार है और एक अलग बिरादरी का है। पुलिस के अनुसार तीनों की आपस में मामा, बुआ और मौसी के लड़के के रूप में हुई है। दो को हिरासत में लेने के बाद पुलिस फरार दो अन्य की तलाश में जुटी है।

    सराफा कारोबारी रामलाल वर्मा की हत्या की गई थी। बड़े बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर बेलीपार पुलिस ने दो आरोपितो को हिरासत में लिया है। दोनों ने पूछताछ के क्रम में उधार के रुपये मांगने पर हत्या की बात स्वीकार की है। धारदार हथियार और तहरीर के हिसाब से कारोबारी के शरीर से गायब जेवर को लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में दोनों आरोपित नाबालिग बताए जा रहे है। इनके उम्र को भी लेकर जांच चल रही है। वहीं योजना बनाने में शामिल दो अन्य की भी तलाश चल रही है।

    -

    -दिनेश पुरी, एसपी दक्षिणी