गोरखपुर में ओवरब्रिज से गिरकर मजदूर की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
गोरखपुर के तरंग ओवरब्रिज के पास सोमवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके ओवरब्रिज की सीढ़ियों से गिरने की आशंका है। घटना सीसी ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज पर मजदूर की मौत।
सीसीटीवी फुटेज में सीढ़ियों से गिरते हुए दिखा युवक।
पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तरंग ओवरब्रिज के पास सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में ओवरब्रिज की सीढ़ियों से गिरने की आशंका है। घटना सीसी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें युवक सीढ़ियों से गिरता दिखाई दे रहा है। कोतवाली थाना पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है।
सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे पुलिस को ओवरब्रिज के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोच्र्यूरी में रखवा दिया। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी गई है।
उसने काला लोअर, बनियान और चप्पल पहन रखी थी। पैरों पर सीमेंट लगा होने से उसके मजदूर होने की आशंका जताई जा रही है। सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को मिले सीसी फुटेज में सोमवार सुबह करीब 9:47 बजे वह ओवरब्रिज की सीढ़ियों से गिरता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्रतियोगी छात्र को पीटकर सड़क किनारे फेंका, हालत गंभीर
आसपास के लोगों ने भी उसके गिरने की जानकारी दी है। पैर फिसलने से हादसा हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पायी है। फुटेज में नीचे गिरते हुए दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।