Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में प्रतियोगी छात्र को पीटकर सड़क किनारे फेंका, हालत गंभीर

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 07:10 AM (IST)

    गोरखपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे खजनी के छात्र सोनू को दाउदपुर में मनबढ़ों ने पीटकर सड़क किनारे अचेत छोड़ दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर ...और पढ़ें

    घटना की जानकारी लेती सीओ कैंट आभा सिंह। सौ. पुलिस

    घटना की जानकारी लेती सीओ कैंट आभा सिंह। सौ. पुलिस

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे खजनी क्षेत्र के छात्र को सोमवार की रात दाउदपुर में मनबढ़ों ने पीट दिया। गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो गंभीर रूप से घायल छात्र को बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल ले गई, लेकिन बेड नहीं मिलने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैंट यहां पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

    घायल की पहचान खजनी थाना क्षेत्र के सुरैनी गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू, पुत्र बैजनाथ, के रूप में हुई है। वह शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। सोमवार रात वह दाउदपुर में एक दावत में शामिल होने गया था। रात करीब 10:30 बजे वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला।

    उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो कैंट थाने पर सूचना दी। पैडलेगंज चौकी प्रभारी उसे बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल ले गए,वहां बेड उपलब्ध नहीं होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर फोरलेन: असुरन-मोहद्दीपुर मार्ग पर बाधा बनी पानी की टंकी गिरायी गई, कौतूहल बनी रही कार्रवाई

    घटना की सूचना युवक के परिवार को दे दी गई है। उसके पिता बैजनाथ और मां दिल्ली में रहते हैं। रिश्तेदार अस्पताल पहुंच रहे हैं। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि युवक सड़क किनारे अचेत मिला है और उसके सिर में गंभीर चोट है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। युवक के होश में आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

    खबरें और भी