Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में फर्जी काश्तकार खड़ा कर जमीन का किया बैनामा, हड़पे 10 लाख रुपये

    Updated: Thu, 07 May 2026 12:33 PM (IST)

    गोरखपुर में एक जालसाज ने फर्जी काश्तकार खड़ा कर जमीन का बैनामा कराकर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर सीओ गोरखनाथ के निर्देश प ...और पढ़ें

    जांच में दूसरे के नाम से निकली जमीन। सांकेतिक तस्वीर

     जांच में दूसरे के नाम से निकली जमीन। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. फर्जी काश्तकार खड़ा कर जमीन का बैनामा कराया।

    2. जालसाज ने पीड़ित से 10 लाख रुपये हड़प लिए।

    3. पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र, चरगांवा, (गोरखपुर। फर्जी काश्तकार खड़ा कर जालसाज ने जमीन का बैनामा कर 10 लाख रुपये हड़प लिए। जानकारी होने पर जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपित धमकी देने लगा। सीओ गोरखनाथ के निर्देश पर शाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रानीबाग बड़गो निवासी सुनील सिंह ने सीओ गोरखनाथ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक वर्ष पूर्व उन्होंने घोसीपुरवा निवासी मोहम्मद अजीमुद्दीन को जमीन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये दिए थे।

    कई महीनों तक जमीन न दिलाने पर जब उन्होंने रकम वापस मांगी, तो आरोपित ने जल्द ही जमीन का बैनामा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद 28 जनवरी को आरोपित ने शाहपुर क्षेत्र में करीब दो हजार वर्गफीट जमीन का बैनामा उनके नाम करा दिया।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका से हड़कंप

    इसके लिए मोहन नाम के एक व्यक्ति को काश्तकार के रूप में प्रस्तुत किया गया। बाद में जांच करने पर उन्हें जानकारी हुई कि मोहन के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया था और जिस जमीन का बैनामा कराया गया, वह किसी अन्य व्यक्ति की निकली।

    शाहपुर थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी