Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका से हड़कंप

    Updated: Thu, 07 May 2026 12:30 PM (IST)

    गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है, जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है और श ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. कैंट रेलवे स्टेशन के पास युवती का शव मिला।

    2. शरीर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका।

    3. पुलिस शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कैंट रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह मामला एम्स थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच के साथ शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

    गुलरिहा क्षेत्र में कुछ दिन पहले मिली महिला के शव की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि एम्स क्षेत्र में मिली युवती की शव ने पुलिस की सख्ती पर सवाल खड़ा कर दिए है। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक युवती का शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। प्रारंभिक जांच में उसके पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

    आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं अन्य स्थान पर करने के बाद शव को रेलवे लाइन के किनारे लाकर फेंका गया है, ताकि पहचान छिपाई जा सके। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा, SBI मैनेजर से 42.50 लाख की ठगी

    इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। इसके अलावा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। साथ ही युवती की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों से संपर्क किया जा रहा है और गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है। गुलरिहा में मिले शव की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    -

    -निमिष पाटील, एसपी सिटी