विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, सड़क से चिपका मिला शव

Published: Fri, 13 Feb 2026 06:59 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो ...और पढ़ें

बेलीपार थाना के हरदिया चौराहे की घटना, रातभर दौड़ते रहे वाहन। सांकेतिक तस्वीर

बेलीपार थाना के हरदिया चौराहे की घटना, रातभर दौड़ते रहे वाहन। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. युवक की वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत।

  2. पूरी रात शव पर वाहन दौड़ते रहे, सड़क से चिपका मिला।

  3. पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा, पहचान जारी।

संवाद सूत्र, बेलीपार, (गोरखपुर)। वाहन की चपेट में आने से बुधवार की देर रात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर किसी के नहीं पहुंचने पर पूरी रात उसके ऊपर से वाहन दौड़ते रहे। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना जब पुलिस पहुंची तो शव सड़क से चिपका मिला।

यह मामला बेलीपार थाना के हरदिया चौराहे की है। किसी तरह से शव को निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि युवक पिछले कई दिनों से क्षेत्र में इधर-उधर घूमता देखा जा रहा था, लेकिन उसकी पहचान के बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और विभिन्न माध्यमों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। थानाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- VIDEO: गोरखपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, यात्रियों में दहशत; जांच जारी

इस अवधि में पहचान होने की प्रतीक्षा की जाएगी। यदि निर्धारित समय तक शिनाख्त नहीं होती है तो विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।