गोरखपुर में बूंदाबांदी ने खोला रास्ता, आज से तीन-चार दिन होगी बारिश
मंगलवार को गोरखपुर में हुई बूंदाबांदी ने मानसूनी वर्षा के संकेत दिए, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड ...और पढ़ें

पूर्वांचल में बनी वर्षा की अनुकूल परिस्थितियां। जागरण
HighLights
मंगलवार को बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत।
झारखंड का कम दबाव क्षेत्र बना वर्षा का कारण।
अगले तीन-चार दिन हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिनभर आसमान में बादलों के डेरा डाले रहने और रात में कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी से मंगलवार को एक बार फिर मानसूनी वर्षा के संकेत मिल गए। धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में करीब तीन और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। मंगलवार रात की बूंदाबांदी इसी बदलाव का संकेत है।
उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक जिले में रुक-रुककर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे कम रह सकता है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार तीन युवक गिरे, गर्दन कटने से चालक गंभीर
बादलों की मौजूदगी और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण तापमान सामान्य रहने के बावजूद लोगों को गर्मी का अहसास अपेक्षाकृत कम होगा। मंगलवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।